Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2025: ओडिशा मुफ्त लैपटॉप वितरण, लाभार्थी सूची देखें

Biju Yuva Sashaktikaran Yojana:- ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Biju Yuva Sashaktikaran Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे छात्र बिना किसी समस्या के अपनी आगे की पढ़ाई ऑनलाइन कर सके। इस योजना के माध्यम से सरकार 15,000 योग्य छात्रों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी। यदि आप बीजू युवा सशक्तिकरण योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवेदन चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Biju Yuva Sashaktikaran Yojana
Biju Yuva Sashaktikaran Yojana

Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2025

ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के सभी छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु Biju Yuva Sashaktikaran Yojana को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 15000 योग्य छात्रों को लैपटॉप वितरण के लिए चुना जाएगा और दिसंबर के अंत में उन सभी योग्य छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य में 30 से अधिक नोडल केंद्र हैं जो पात्र छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगे। इस योजना के तहत छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 70% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात लाभार्थी लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम लाभार्थी लिस्ट में होगा केवल उन्हीं छात्रों को फ्री लैपटॉप का लाभ मिलेगा।

Also Check:- Odisha Laptop Cut Of

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामBiju Yuva Sashaktikaran Yojana
शुरू की गईओडिशा सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के मेधावी छात्र
उद्देश्यछात्रों की हर संभव तरीके से सहायता करना
लाभमेधावी छात्र को लैपटॉप प्रदान करना
राज्यउड़ीसा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarship.odisha.gov.in/website/home

Biju Yuva Sashaktikaran Yojana का उद्देश्य

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फ्री लैपटॉप प्रदान करना है। जिससे राज्य में शिक्षा का विस्तार होगा और इससे राज्य के विद्यार्थी और अधिक पढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। लैपटॉप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने हेतु 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने पर लैपटॉप के लिए 30000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। ओडिशा मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना के तहत संस्कृत, विज्ञान, कला और वाणिज्य सहित सभी विभागों के साथ-साथ व्यवसाय के विद्वानों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

योजन के तहत लैपटॉप किन स्ट्रीम वालो को दिए जायेगे

संकायकुल लैपटॉप
कला5445
व्यापार1196
विज्ञान6969
पेशेवर200
संस्कृत390

Also Check:- Odisha Antyodaya Gruha Yojana

Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2025 के लाभ तथा विशेषताएं

  • बीजू युवा सशक्तीकरण योजना 2013 में सीएम नवीन पटनायक द्वारा शुरू की गई थी।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार 15,000 योग्य छात्रों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी।
  • सरकार द्वारा इस वर्ष 45 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • सभी योग्य छात्रों को लैपटॉप प्रदान करने के लिए कुल 30 नोडल केंद्र स्थापित किए गए हैं।
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को लैपटॉप के बजाय डीबीटी हस्तांतरण के माध्यम से सरकार द्वारा ₹30,000 प्रदान किए जाएंगे।
  • यह राशि लाभार्थी के सीधे बैंक के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से लैपटॉप प्राप्त कर विद्यार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन क्लासेस ले सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ राज्य के 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दिया जाएगा।

ओडिशा मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक छात्र को उड़ीसा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए छात्र को 12वीं कक्षा में होना चाहिए।
  • आवेदन छात्र की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • छात्रों की अंतिम कक्षा में काम से कम 70% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • छात्र ओडिशा के किसी भी सरकारी स्कूल में पढ़ रहा हो।
  • आवेदक छात्र का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Odisha Biju Yuva Sashaktikaran Yojana के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर

Also Check:- AICTE Free Laptop Yojana

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?             

1st Step

  • सबसे पहले आपको ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
Biju Yuva Sashaktikaran Yojana
Official Website

2nd Step

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Biju Yuba Sashaktikaran Yojana के सेक्शन में Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • उसके बाद आपको Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप पंजीकरण फॉर्म निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और घोषणा को स्वीकार करें। उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।

3rd Step

  • इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर गेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद सत्यापित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर पासवर्ड बनाना होगा।

4th Step

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पंजीकरण कर सकते है।

ओडिशा मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना के तेहत मेरिट लिस्ट कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको नोडल केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लैपटॉप वितरण मेरिट सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में शामिल है और आगे की जानकारी के लिए संबंधित लैपटॉप पर क्लिक करें।
  • अपना नाम लिस्ट में देख अब आप लैपटॉप से संबंधित सभी जानकारी यहां देख सकते हैं।

संपर्क विवरण

फ़ोन नंबर:  0674-2954600, 8984266897

ईमेल आईडी: laptopdbthelpdesk@gmail.com

FAQs

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना को उड़ीसा राज्य में शुरू किया गया है।

Biju Yuva Sashaktikaran Yojana के अंतर्गत कितने छात्रों को लैपटॉप के लिए सहायता मिलेगी?

Biju Yuva Sashaktikaran Yojana के अंतर्गत प्रतिवर्ष 15,000 छात्रों को लैपटॉप के लिए सहायता मिलेगी।

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य क्या है?

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को तकनीकी रूप से कौशल में सुधार लाने और अद्यतन रहने में मदद करना है।

Leave a Comment