Subhadra Yojana Toll Free Helpline: सुभद्रा योजना टोल फ्री हेल्पलाइन , व्हाट्सएप नंबर 

Subhadra Yojana Toll Free Helpline:- भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर देश के नागरिकों के कल्याण हेतु नई-नई योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार खासकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं पेश करती है। हाल ही में ओडिशा सरकार ने महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम सुभद्रा योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। महिलाओं कल्याण से जुड़ी सुभद्रा योजना के तहत लाभार्थियों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने 30 अगस्त को एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर कॉल कर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।

WhatsApp Channel Join Now

आज हम आपके साथ आजकल के माध्यम Subhadra Yojana क्या है? सुभद्रा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है और कब से शुरू हो रही है सुभद्रा योजना इन सभी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि सुभद्रा योजना का लाभ कौन उठा सकता है? Subhadra Yojana Toll Free Helpline से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

Subhadra Yojana 2025 क्या है?

राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ओडिशा सरकार ने सुभद्रा योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत राज्य की 21 साल से 60 साल तक की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। जिसके तहत लाभ लाभार्थी महिलाओं को 5 साल तक प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। सरकार महिलाओं को इस योजना के तहत हर साल 10,000 रुपए की राशि पांच- पांच हजार रुपए की दो किस्तों में रक्षाबंधन पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान करेंगी। जो कि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

सुभद्रा योजना के लिए राज्य सरकार ने 55,825 करोड़ रुपए व्यय निर्धारित किया है। ताकि राज्य की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। राज्य की ऐसी सभी महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं जिनके परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं है। इसके अलावा उनका राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। 

5 Jan Update:- ओडिशा सरकार की कैबिनेट बैठक की प्रेस ब्रीफ के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सुभद्रा में पंजीकरण बंद करने की उपयुक्त तिथि के रूप में 31/03/2025 को मंजूरी दी गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 31 मार्च से पहले आवेदन करने वाले लाभार्थियों को एक बार में 10,000 रुपये की दो सुभद्रा योजना किस्तें जारी करने की घोषणा की।

Also Check:- Subhadra Yojana Form Pdf

Subhadra Yojana Toll Free Helpline 2025 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामSubhadra Yojana Toll Free Helpline
योजना का नाम  सुभद्रा योजना
शुरू की गई  ओडिशा सरकार द्वारा
संबंधित विभाग  महिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी  राज्य की महिलाएं  
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि10 हजार रुपए प्रति वर्ष 2 किस्तों में  
राज्यओडिशा  
हेल्पलाइन नंबर    14678
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  subhadra.odisha.gov.in

सुभद्रा योजना टोल फ्री हेल्पलाइन का उद्देश्य

ओडिशा सरकार द्वारा सुभद्रा योजना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के कल्याण से जुड़ी सुभद्रा योजना के तहत लाभार्थियों की मदद करना है ताकि वह योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत दर्ज करवा सके। और योजना से जुड़ी सहायता और शिकायत का निवारण प्राप्त कर सके। अब राज्य की महिलाओं को योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी वे घर बैठे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याओं का निवारण प्राप्त कर सकेंगी।

55,825 करोड़ रुपए का व्यय निर्धारित 

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की है कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आने वाली 21 से 60 वर्ष की एक करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को 2024-25 से 2028-29 तक यानी 5 सालों में 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को सालाना 10,000 रुपए की मदद मिलेगी। इसके लिए ओडिशा सरकार ने  55,825 करोड़ रुपए का व्यय निर्धारित किया है। सुभद्रा योजना के तहत लाभार्थियों को साल में दो किस्त में 5000-5000 रुपए की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय में सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन वाली 100 महिलाओं को 500 रुपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेंगी।

17 सितंबर से होगा योजना का शुभारंभ

ओडिशा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु के सुभद्रा योजना का शुभारंभ 17 सितंबर को किया जाएगा। राज्य सरकार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सामुदायिक संसाधन व्यक्ति भी सुभद्रा योजना के लिए आवेदन कर सकती है। जिसके तहत लाभ भारतीय महिला को 5 साल तक प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जो कि साल में दो बार रक्षाबंधन के मौके पर और दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किस्त के रूप में बैंक खाते में भेजी जाएगी।

अगर एक परिवार में दो या तीन महिलाएं पात्र है तो सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा लाभार्थी महिलाओं को एक सुभद्रा डेबिट कार्ड भी दिया जाएगा। सुभद्रा योजना का लक्ष्य राज्य की एक करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिसके लिए सरकार द्वारा 55,825 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। 

Also Check:- Subhadra Yojana Registration

Subhadra Yojana Toll Free Helpline 14678

सुभद्रा योजना से जुड़ी सहायता और शिकायतों के लिए ओडिशा महिला एवं बाल विकास विभाग ने 30 अगस्त को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर महिलाओं को सुभद्रा योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो वह टोल फ्री नंबर 14678 पर कॉल कर किसी भी प्रश्न, हेल्प या कंप्लेंट के लिए मदद मांग सकती है। राज्य की महिलाएं इस हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक कॉल कर सकती हैं। और सुभद्रा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी होने से महिलाओं को सुभद्रा योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह घर बैठे ही अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगी।

FAQs

Subhadra Yojana Toll Free Helpline Number कब जारी किया गया?

Subhadra Yojana Toll Free Helpline Number महिला एवं बाल विकास विभाग ओडिशा सरकार द्वारा 30 अगस्त को जारी किया गया।

सुभद्रा योजना का शुभारंभ कब से होगा? 

राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सुभद्रा योजना का शुभारंभ 17 सितंबर से किया जाएगा।

Subhadra Yojana Toll Free Helpline Number क्या है?

सुभद्रा योजना से जुड़ी सहायता और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 14678 जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर महिलाएं सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक कॉल कर योजना से संबंधित किसी भी प्रश्न, हेल्प या कंप्लेंट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Direct Links

Official WebsiteClick Here
For More Updates, Visit Our HomepageClick Here

Leave a Comment