राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2025: बेटी की शादी पर मिलेंगे ₹51000, ऑनलाइन आवेदन करें

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana:- भारत सरकार राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालन करती रहती है। राजस्थान राज्य सरकार ने राज्य की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2025 का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब परिवार की बेटियों को शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे आर्थिक सहायता राशि को प्राप्त कर लोग अपनी बेटियों की शादी अच्छे से कर पाएंगे। इस योजना का लाभ परिवार की पहली दो कन्याओं को दिया जायेगा। अगर आप राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो अधिक जानकारी प्राप्त के लिए हमारे आर्टिकल को विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़े।

WhatsApp Channel Join Now
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी ने राज्य की अनुसूचित जाति व जनजाति तथा गरीबी रेखा ने नीचे जीवन यापन करने वाले वर्गों के परिवार की बेटियों की शादी पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2025 का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब परिवारों की बेटियों को सरकार द्वारा 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि कन्या की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रदान की जाएगी। जो सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर लोगों को बहुत सहायता मिलेगी। और वह अपनी बेटियों की शादी निश्चिंत होकर कर सकेंगे। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बेटी की शादी के 6 महीने पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए 51000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के लोग अपनी बेटियों की शादी आसानी से कर पाएंगे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों, शेष वर्गों के बीपीएल परिवारों, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्डधारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं, विशेष योग्यजन व्यक्तियों की कन्याओं, पालनहार योजना में लाभान्वित कन्याओं एवं स्वयं महिला खिलाड़ी को भी लाभ प्रदान किया जायेगा।

Also Check:- Maa Voucher Yojana Rajasthan

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नामRajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़किया
उद्देश्यगरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के अवसर पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ51000 रुपए
राज्यराजस्थान
वर्ष2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsso.rajasthan.gov.in

योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि

अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की कन्याएं के लिए

18 वर्ष से अधिक आयु की अशिक्षित कन्या₹31,000
10वीं पास कन्या₹41,000
स्नातक पास कन्या₹51,000

अन्य सभी वर्गों के बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अंत्योदय और आस्थाकार्ड धारक परिवारों की कन्याएं के लिए

18 वर्ष से अधिक आयु की अशिक्षित कन्या₹21,000
10वीं पास कन्या₹31,000
स्नातक पास कन्या₹41,000

Also Check:- Lado Protsahan Yojana

Rajasthan Kanyadan Yojana 2025 के लाभ तथा विशेषताएं

  • यह योजना राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा शुरू की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब परिवारों की बेटियों को सरकार द्वारा 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह सहायता राशि कन्या की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रदान की जाएगी।
  • Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के अवसर पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • इस धनराशि की सहायता से शादी में होने वाले काफी सारे खर्चे किए जा सकते हैं।
  • जो इच्छुक लाभार्थी Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। वह शादी से  6 महीने पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने के लिए आवेदन को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana का लाभ लेने के लिए आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार की केवल दो कन्या इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।
  • इस योजना के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों, शेष वर्गों के बीपीएल परिवारों, अंत्योदय परिवार आदि आवेदन करने के पात्र है।
  • लाभार्थी का बैंक का खाता आधार से ली लिंक होना चाहिए।   

Also Check:- Mukhyamantri Rajshri Yojana

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana के आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड और जन आधार कार्ड
  • आवेदक का मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र,
  • कन्या का विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड अथवा अंत्योदय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता डिटेल,
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2025 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

Step -1

  • सबसे पहले आपको राजस्थान एसएसओ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अबे आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana
SSO Portal Official Website

Step -2

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको यूजरनाम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो जायेगे।

Step -3

  • इसके बाद आपको आवेदन करने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।

Step -4

  • आवेदन फॉर्म में पूछी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद ओटीपी या फिंगरप्रिंट से वेरीफाई करना होगा।

Step -5

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपको आवेदन की रशीद प्राप्त होंगी जिसे आपको भविष्य के लिए संभलकर रख लेना है।
  • इस प्रकार योजना के अंतर्गत आवेदन सकते है।

Rajasthan Kanyadan Yojana 2025 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र में जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वहां के अधिकारी से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ो को फॉर्म के साथ संगलन करना होगा।
  • अंत में आपको यह फॉर्म वापस वहीँ जमा करना होगा जहाँ से अपने प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

संपर्क विवरण

आवेदक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, करौली के कमरा नंबर 12-बी और 14 में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय के दूरभाष नंबर 8078697251 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

FAQs

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana के अंतर्गत लड़कियों की शादी के लिए कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana के अंतर्गत लड़कियों की शादी के लिए 51000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की लड़कियों को शादी करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Direct Links

Official WebsiteClick Here
For More Updates, Visit Our HomepageClick Here

Leave a Comment