Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana:- झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके ऋण भार को कम करने के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी योजना को शुरू किया गया है। कर्ज में डूबे किसानों को आर्थिक रूप से राहत देने के लिए झारखंड सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसान भाइयों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
अगर आप भी झारखंड राज्य के किसान है और कर्ज से परेशान है तो आप अपना 2 लाख रुपए तक का लोन झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत कर्ज माफ करा सकते है। और अपने कर्ज के बोझ से मुक्त हो सकते है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2025 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए आसानी से आवेदन कर सके।
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2025
झारखंड सरकार द्वारा किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर किसान भाइयों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया गया जाएगा। झारखंड राज्य के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने बचत सत्र 2024-25 के दौरान घोषणा की है कि राज्य के किसानों का 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। वित्त मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कृषि क्षेत्र के विकास हेतु 4606 करोड़ 57 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। ताकि किसानों को कर्ज से छुटकारा दिया जा सके।
सरकार द्वारा अब तक इस योजना के तहत 4 लाख 69 हजार 495 किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ दिया जा चुका है। इन किसानों के लोन का भुगतान सरकार ने किया है। राज्य के ऐसे सभी किसान जिन्होंने 31 मार्च 2020 तक कृषि के लिए मान्य फसल श्रेणी का लोन लिया है इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिससे किसानों को भाई और कर्ज से छुटकारा मिलेगा और वह चिंता मुक्त होकर अपनी खेती कर सकेंगे जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
Also Check:- mmmsy.jharkhand.gov.in Registration
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2025 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana |
शुरू की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को कर्ज से राहत देना |
कर्ज माफ होगा | 2 लाख रुपए तक |
राज्य | झारखंड |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jkrmy.jharkhand.gov.in/ |
झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा झारखंड किसान कर्ज माफी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को कर्ज से राहत दिलाना है। क्योंकि अधिकतर किसान कर्ज नहीं चुका पाने के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। इसलिए झारखंड सरकार द्वारा किसानों का 50 हजार से 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा जिससे किसानों को अधिक से अधिक सहायता मिल सकेगी। और कृषि क्षेत्र को विकसित करने में भी मदद मिलेगी। किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा जिससे कृषि अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। और राज्य के किसान फिर से सही समय पर ऋण लेकर नई फैसले उगा सकेंगे। यह योजना किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2025 लाभ एवं विशेषताएं
- झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
- इस योजना के तहत अब तक 50,000 रुपए तक का लोन माफ किया जाता था लेकिन अब 2 लाख रुपए तक का लोन माफ होगा।
- झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के तहत वित्त वर्ष 2024- 25 के लिए 4606 करोड़ 57 लाख रुपए के बजट का ऐलान किया गया है। ताकि कर्ज में डूबे किसानों को आर्थिक रूप से सहायता मिल सके।
- राज्य के उन सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा जिन्होंने 31 मार्च 2020 से पहले लोन लिया है।
- झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत अब तक 4 लाख 92 हजार 793 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
- किसान कर्ज माफी योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को पलायन से बचाया जा सकेगा।
- यह योजना किसानों को कृषि लोन से मुक्ति दिलाएगी जिससे वह आत्मनिर्भर हो सकेंगे।
- Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana किसानों के उज्जवल भविष्य का सतत और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।
- यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सहायता प्रदान कर आत्महत्या जैसी घटनाओं पर रोक लगाएगी।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को झारखंड कृषि माफी योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Also Check:- मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना लिस्ट
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2025 के लिए पात्रता
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु किसानों को निम्नलिखित योग्यता को पूरा करना होगा।
- आवेदक किसान को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु राज्य के ऐसे किसान पात्र होंगे जिन्होंने 31 मार्च 2020 से पहले लोन लिया है।
- जो किसान दूसरों की खेती कर रहे हैं वह भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना के लिए एक परिवार का केवल एक ही सदस्य प्राप्त होगा।
- किसान का फसल ऋण खाता मानक होना चाहिए।
- आवेदन करने हेतु किसान के पास किसान कार्ड होना चाहिए।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए राज्य के जो किसान आवेदन करना चाहते हैं उन्हें निम्नलिखित की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- किसान क्रेडिट कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2025 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?
अगर आप झारखंड राज्य के किसान हैं और झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ उठाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर अपना आधार नंबर दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी जानकारी आ जाएगी।
- अब आपको इस पेज पर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपको आवेदन की रसीद मिलेगी जिससे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठा सकते है।
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2025आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
अगर आपने झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और आप अपने आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana Status चेक कर सकते है।
- आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर अपना आधार नंबर या KCC अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Direct Links
Official Website | Click Here |
For More Updates, Visit Our Homepage | Click Here |