Abua Awas Yojana 2nd Round:- राज्य के जो परिवार अबुआ आवास योजना के पहले चरण में आवेदन करने से वंचित रह गए थे। या जिन लाभार्थियों के आवेदन फार्म रिजेक्ट हो गया था। उन सभी लाभार्थियों के लिए झारखंड सरकार द्वारा Abua Awas Yojana 2nd Round को शुरू किया जाएगा। इस दूसरे चरण के माध्यम से राज्य के गरीब बेसहारा आवासहीन परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे लाभार्थी जिनका नाम अबुआ आवास योजना की प्रथम सूची में शामिल नहीं था वह भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। यदि आप झारखंड राज्य के निवासी है और अबुआ आवास योजना दूसरे चरण के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।
Abua Awas Yojana 2nd Round 2024
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी राज्य के गरीब बेसहारा आवासहीन परिवारों को तीन कमरे का पक्का मकान बनाने के लिए Abua Awas Yojana 2nd Round की शुरुआत कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब वर्ग के नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए ₹200000 की आर्थिक सहायता 4 किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ताकि वह अपना पक्का घर बनाने का सपना पूरा कर सके। राज्य के ऐसे नागरिक जो प्रथम चरण में आवेदन करने से वंचित रह गए थे तो वह दूसरे चरण में आवेदन करने के लिए पात्र है।
अबुआ आवास योजना पहले चरण में राज्य के 30 लाख से भी अधिक आवेदन फॉर्म भरे गए थे। आपको बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा पिछले वर्ष 2023 में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना के फॉर्म स्वीकार किए गए थे। इस कार्यक्रम के तहत 42 प्रकार के योजनाओं के फॉर्म भरे गए थे। जिसमें अबुआ आवास योजना के फॉर्म भी शामिल थी।
Also Check – Behen Beti Svavalamban Yojana 1st Installment
अबुआ आवास योजना दूसरा चरण 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Abua Awas Yojana 2nd Round |
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना |
आरम्भ की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के गरीब आवासहीन परिवार |
उद्देश्य | गरीब वर्ग के परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना |
लाभ | 2 लाख रुपए 4 किस्तों में |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
अबुआ आवास योजना दूसरा चरण का उद्देश्य
अबुआ आवास योजना दूसरा चरण का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि वह अपना पक्का घर बनाने का सपना पूरा कर सके। इस योजना के माध्यम से जो लाभार्थी प्रथम चरण में आवेदन करने से वंचित रह गए थे या उनका नाम अबुआ आवास योजना की लिस्ट में शामिल नहीं था। उन्हें लाभार्थियों के लिए Abua Awas Yojana 2nd Round की शुरुआत की गई है। ताकि वह दूसरे चरण का लाभ प्राप्त कर अपना घर बना सके।
Abua Awas Yojana 2nd Round 2024 का लाभ
- मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी ने राज्य के पात्र परिवार को लाभ प्रदान करने हेतु Abua Awas Yojana 2nd Round को शुरू किया है
- इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग के नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए ₹200000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थियों को सरकार द्वारा चार किस्तों में मकान के निर्माण के लिए दी जाएगी
- आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी के डायरेक्ट बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी
- इस योजना के माध्यम से नागरिक अपना पक्का घर बनाने का सपना पूरा कर सके।
- साथ ही इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मनरेगा के अंतर्गत 25,840 रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि का भी लाभ दिया जाता है।
- इस योजना का लाभ वे सभी परिवार उठा सकते हैं जिनके पास अपना घर नहीं है।
Also Check – Majhi Ladki Bahin Yojana
अबुआ आवास योजना दूसरे चरण के लिए पात्रता
- आवेदन करने के लिए आवेदक को झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए
- लाभार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- यदि पीएम आवास योजना का लाभ ले रहे हो तो इस योजना के लिए आप आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- यदि आवेदनकर्ता के पास पहले से ही पक्का मकान है तो वह इस योजना के लिए पत्र नहीं होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
Abua Awas Yojana 2nd Round 2024 का आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
अबुआ आवास योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई है। अगर आप अबुआ आवास योजना दूसरे चरण के तहत आवेदन करना चाहते हैं। तो हम आपको बता दे की “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत इस योजना में आवेदन करना होगा। झारखंड के चीफ मिनिस्टर के द्वारा बताया गया है कि जल्द ही झारखंड सरकार द्वारा “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थी अबुआ आवास योजना दूसरे चरण का आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं और उसमें मांगी गई सभी जानकारी के साथ दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संगलन करके वापस कार्यक्रम में जमा करना होगा। इस प्रकार आप अबुआ आवास योजना दूसरे चरण के तहत आवेदन कर सकते हैं।
FAQs
Abua Awas Yojana 2nd Round में राज्य के वे सभी पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं जो प्रथम चरण में आवेदन करने से वंचित रह गए हैं।
अबुआ आवास योजना दूसरे चरण के तहत आवास निर्माण के लिए ₹200000 की राशि चार किस्तों में मिलेगी।
Direct Link
Online Apply Link | Click Here |
Website Homepage | Click Here |