Bandhkam Kamgar Yojana 2024, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ, फॉर्म PDF

Bandhkam Kamgar Yojana:- महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऐसे सभी कामगारों के लिए बांधकाम कामगार योजना शुरू की गई है। जो मजदूर दिन भर सड़कों, इमारतों, पुलों तथा अन्य निर्माण कार्यों में लगे रहते हैं। ऐसे सभी पात्र श्रमिकों को सरकार द्वारा बांधकाम कामगार योजना के तहत 5000 तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सेफ्टी किट तथा बर्तन का सेट भी दिया जाएगा ताकि मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद की जा सके। यह योजना राज्य के सभी निर्माण मजदूरों के लिए है इस योजना का लाभ राज्य के हर कोने में काम करने वाले मजदूर उठा सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now

अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और निर्माण कार्य में लगा है तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bandhkam Kamgar Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना 2024 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना 2024 क्या है?

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने कल्याण मंत्रालय के माध्यम से Bandhkam Kamgar Yojana 2024 शुरू की है। जो गरीब मजदूरों की मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से निर्माण कार्यों में संलग्न मजदूरों को आर्थिक सहायता और उनकी सुरक्षा करने के लिए उचित व्यवस्था करने हेतु सरकार द्वारा श्रमिकों को 2000 रुपए से 5000 रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा दी जाने वाली यह धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस राशि का उपयोग श्रमिक अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने में कर सकेंगे। इसके अलावा लाभार्थियों को एक सेफ्टी किट तथा घरेलू उपयोग में आने वाले सामान या बर्तनों का सेट भी दिया जाएगा।

बांधकाम कामगार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्माण मजदूर को महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा। साथ ही यह योजना मजदूरों के विकास में सहायक करेंगी। 

Also Read:- Ladka Shetkari Yojana

Bandhkam Kamgar Yojana 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामBandhkam Kamgar Yojana  
शुरू की गई  महाराष्ट्र सरकार द्वारा
संबंधित विभागमहाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल योजना
लाभार्थीराज्य के निर्माण श्रमिक  
उद्देश्य  निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि2,000 से लेकर 5,000 रुपए तक  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://mahabocw.in/

बांधकाम कामगार योजना का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बांधकाम कामगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को सहायता करना है जो घर इमारत बनाने का काम करते हैं। क्योंकि ऐसे कई निर्माण श्रमिक है जो दिन रात मेहनत करते हैं फिर भी उन्हें बदले में बहुत कम पैसा मिलता है यह छोटी राशि अक्सर उनके परिवार के भरण पोषण के लिए पर्याप्त नहीं होती है इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को पैसे देकर मदद करना चाहती हैं ताकि मजदूरों का जीवन आसान हो सके और वह अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर सके। इस योजना के माध्यम से मजदूरों की जिंदगी बेहतर होगी। यह योजना मजदूरों का समग्र विकास करेगी और उनका भविष्य बेहतर बनाने में मदद करेगी।

बांधकाम कामगार योजना

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के निर्माण श्रमिकों की मदद के लिए बांधकाम कामगार योजना को शुरू किया गया है। 
  • इस योजना का लाभ केवल राज्य के निर्माण श्रमिकों को दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत श्रमिकों को 2000 से 5000 रुपए तक की वित्तीय सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • लाभार्थी को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • बांधकाम कामगार योजना के तहत एक सेफ्टी किट तथा बर्तनों के एक सेट का लाभ भी मिलेगा।
  • लाभार्थी को विवाह के लिए बांधकाम कामगार विवाह योजना के तहत 30,000 की आर्थिक सहायता राशि भी दी जाती है।
  • इसके अलावा लाभार्थी के परिवार में बेटी की शादी के लिए 51000 रुपए की राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • Bandhkam Kamgar Yojana के अंतर्गत परिवार में पढ़ रहे बच्चों को कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा मिलेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मजदूरों को mahabocw पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इस योजना का लाभ मिलने से मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

Also Read:- Mukhyamantri Vayoshri Yojana

बांधकाम कामगार योजना के मुख्य कार्यों की सूची

इस योजना के तहत राज्य के निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को आर्थिक मदद प्रदान की जाती है यह योजना कई तरह के निर्माण कार्यों को कवर करती है। जिसकी सूची नीचे दी गई है।

  • इमारत निर्माण
  • सड़क और पुल
  • रेलवे हवाई अड्डे
  • जल प्रबंधन
  • बिजली और संचार
  • छोटे-मोटे काम
  • सजावटी काम
  • सिंचाई और संरचना का निर्माण
  • सुरक्षा द्वारा एवं उपकरणों की स्थापना
  • खेल और मनोरंजन
  • शहरी विकास

Bandhkam Kamgar Yojana 2024 के लिए पात्रता

बांधकाम कामगार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने हेतु कुछ नियम बनाए गए हैं जो हर आवेदक को पूरा करने होंगे। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निर्धारित की गई पात्रता निम्नलिखित है।

  • आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवास होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार को पिछले कुछ समय में कम से कम 90 दिन तक किसी काम पर लगा होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए। क्योंकि सरकार सीधे उनके बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजेंगी।

बांधकाम कामगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बांधकाम में काम करने वाले मजदूरों के लिए यह खास योजना बनाई गई है। जिसका फायदा लेने के लिए आवेदन करने हेतु कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जोकि कुछ इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 90 दिन के कार्य का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

Bandhkam Kamgar Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप महाराष्ट्र राज्य के निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर है और इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करना चाहते हैं। तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bandhkam Kamgar Yojana
  • होम पेज पर आपको Workers के ऑप्शन पर क्लिक करके Workers Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको अपनी पात्रता जाने के लिए जानकारी मिलेगी।
Bandhkam Kamgar Yojana
  • अब आपको सभी उपयुक्त विकल्पों पर निशान लगाकर Check Your Eligibility के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।
Bandhkam Kamgar Yojana
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे Proceed to Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर आदि। 
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके प्रकार आप बांधकाम कामगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

बांधकाम कामगार योजना पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले mahabocw की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
बांधकाम कामगार योजना पोर्टल
  • आपको इस पेज पर अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपनी लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Bandhkam Kamgar Yojana 2024 के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बांधकाम कामगार योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई है। जो श्रमिक इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है वह ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं।

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बांधकाम कामगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
बांधकाम कामगार योजना पोर्टल
  • होम पेज पर आपको Construction Workers Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जहां पर आप महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, जन्मतिथि, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  • अब आपको भरा हुआ फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेजों को ले जाकर महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल के कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपकी बांधकाम कामगार योजना में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

FAQs

Bandhkam Kamgar Yojana के तहत कितने रुपए की वित्तीय सहायता मिलती है?

Bandhkam Kamgar Yojana के तहत 2000 रुपए से 5000 रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलती है।

बांधकाम कामगार योजना का लाभ किसे मिलेगा?

बांधकाम कामगार योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य के श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा।

Bandhkam Kamgar Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Bandhkam Kamgar Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://mahabocw.in/ है। 

Direct Links

Official WebsiteClick Here
For More Updates, Visit Our HomepageClick Here

Leave a Comment