Bihar Gyandeep Portal Registration 2025 – ज्ञानदीप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर प्राइवेट स्कूल में मुफ्त पढाई करें

Bihar Gyandeep Portal Registration:- बिहार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र का बढ़ावा देने हेतु बिहार ज्ञानदीप पोर्टल को लांच किया है। यह पोर्टल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे निजी स्कूलों में एडमिशन पाने के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now

अगर आप भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं। तो आपको ज्ञानदीप पोर्टल की पात्रता पर पूरा उतरना होगा। आज हम आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे, पात्रता, लाभ व आवश्यक दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे है।

Bihar Gyandeep Portal Registration
Bihar Gyandeep Portal Registration

Bihar Gyandeep Portal Registration 2025

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के तहत, कमजोर वर्ग (EWS) और अलाभकारी समूह (DG) से जुड़े बच्चों को मुफ्त शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से सरकारी विद्यालय में पढने वाले विद्यार्थियों को निजी विद्यालय (प्राइवेट स्कूल) में पढ़ाने का खर्च बिहार सरकार द्वारा वहन किया जाता है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे निजी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसकी जानकारी हमने अपने आर्टिकल में नीचे चरण दर चरण दे रखी है।

Also Check:- Bihar Study Kit Yojana

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामBihar Gyandeep Portal Registration
शुरू किया गयामुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे
उद्देश्यसरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाना
रजिस्ट्रेशन शुरू26 December 2024
Last Date25 January 2025
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटgyandeep-rte.bihar.gov.in

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल का उद्देश्य

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाना है। जिससे छात्र बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके। इस पोर्टल के तहत प्राइवेट स्कूलों का पूरा खर्च बिहार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (C) के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटें कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों के लिए आरक्षित करना है। सभी जातियों और समुदायों के बच्चे गांधी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र होंगे।

Also Check:- मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

रजिस्ट्रेशन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

                           कार्य                         तिथि
इंटेक क्षमता अपडेट18 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक
छात्र पंजीकरण26 दिसंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक
सत्यापन प्रक्रिया30 दिसंबर 2024 से 10 फरवरी 2025 तक
सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन (प्रथम चरण)15 फरवरी 2025
सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन (द्वितीय चरण)16 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक

Bihar Gyandeep Portal Registration 2025 के लाभ तथा विशेषताएं

  • बिहार सरकार ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ प्रदान करने के लिए बिहार ज्ञानदीप पोर्टल की शुरुआत की है।
  • इस पोर्टल के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।
  • इस पोर्टल के तहत प्राइवेट स्कूलों की फीस और अन्य खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • ज्ञानदीप पोर्टल के तहत कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • बिहार सरकार का यह कदम शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
  • इस पोर्टल के तहत छात्र बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेंगे।
  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS):- बच्चों के परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। और सभी जातियों और समुदाय के बच्चे इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • अलाभकारी समूह (DG):- बच्चों के परिवार की वार्षिक आय ₹100000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समूह के बच्चे भी इस योजना के लिए पत्र मन जाएगा।
  • आयु सीमा:- वैसे विद्यार्थी जिनकी आयु 01 अप्रैल , 2025 तक 6 वर्ष से अधिक हो या 02 अप्रैल, 2017 से 01 अप्रैल , 2019 के बीच जन्म लिए बच्चे ही प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

Also Check:- Bihar Udyami Yojana Selection List

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bihar Gyandeep Portal Registration Online 2025 कैसे करें?

1st Step:- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको ज्ञानदीप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Official Website
Official Website

2nd Step:- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Student Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

3rd Step:- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी को दर्ज करना होगा।

4th Step:- उसके बाद आपको अपने माता-पिता के आधार कार्ड का सत्यापन करना होगा।

5th Step:- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा।

6th Step:- उसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।

7th Step:- अब आपको ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा अब आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।

8th Step:- आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।

9th Step:- उसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।

10th Step:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

11th Step:- सत्यापन के बाद, आपके बच्चे को एक निजी स्कूल में आवंटित किया जाएगा।

Important Links

Student RegistrationClick Here
School RegistrationClick Here
Official NotifictionClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQs

ज्ञानदीप पोर्टल को किस राज्य में शुरू किया गया है?

ज्ञानदीप पोर्टल को बिहार राज्य में शुरू किया गया है।

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल क्या है?

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल के तहत राज्य के कमजोर वर्ग (EWS) और अलाभकारी समूह (DG) से जुड़े बच्चों को मुफ्त शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Bihar Gyandeep Portal Registration कैसे करें?

Bihar Gyandeep Portal Registration आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट gyandeep-rte.bihar.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं।

Leave a Comment