Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form Pdf Download:- आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। दिल्ली सरकार ने आज 23 दिसंबर 2024 के दिन पात्र महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक पात्र महिलाऐं जो इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहती है। उन महिलाओं को योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। आवेदन फॉर्म कैसे प्राप्त करें इसकी जानकारी हमने आर्टिकल में दे रखी है।
आज हम आपको मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म पीडीएफ में डाउनलोड कैसे करें, कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म में क्या-क्या भरा जायेगा, पात्रता व आवश्यक दस्तावेज़ आदि के बारे में बताएँगे। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form Pdf Download
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पात्र महिलाऐं इस योजना का आवेदन फॉर्म भरकर हर महीने 2100 रूपये की वित्तीय सहायता राशि प्राप्त कर सकती है। प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशि महिला के सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिससे महिलाएं इस आर्थिक सहायता राशि का उपयोग अपनी दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकेगी। इस योजना में लगभग 35-40 लाख महिलाओं को लाभ दिया जायेगा। इच्छुक पात्र महिलाऐं जो योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना चाहती है, वे दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकती है। या अपने नजदीकी महिला कल्याण विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भरकर हर महीने वित्तीय सहायता राशि प्राप्त कर सकती है।
इस योजना की शुरुआत में महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये मिलेंगे। फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह राशि बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी।
Mahila Samman Yojana Online Registration
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना फॉर्म के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form Pdf Download |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाऐं |
उद्देश्य | महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान करना |
वर्ष | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://delhi.gov.in/ |
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form के लिए पात्रता
- आवेदन करने के लिए आवेदक महिला को दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के लिए 18 से 60 वर्ष आयु की महिलाएं पात्र मानी जाएगी।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के पास दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना जरूरी है।
- आवेदक महिला आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- किसी दूसरी सरकारी योजना का लाभ ले रही महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Documents
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बिजली बिल, पानी बिल
- दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाणपत्र
- बैंक खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form Pdf Download 2025 कैसे करें?
1st Step:- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2nd Step:- वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना फॉर्म Pdf डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3rd Step:- अब आपकी स्क्रीन पर योजना का आवेदन फॉर्म पीडीएफ में खुल जायेगा।
4th Step:- उसके बाद आपको download के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
5th Step:- फॉर्म डाउनलोड होने के बाद आपको फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
6th Step:- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना फॉर्म पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते है।
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form Offline कैसे भरें?
1st Step:- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी महिला कल्याण विभाग कार्यालय में जाना होगा।
2nd Step:- वहां जाकर आपको अधिकारी से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
3rd Step:- आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
4th Step:- उसके बाद मांगी गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
5th Step:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह फॉर्म वापस कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
6th Step:- अब आपका आवेदन फार्म के संबंधित अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी। यदि आपके सभी दस्तावेज सही है तो आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।
FAQs
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Form आप दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Mahila Samman Yojana के अंतर्गत में 2000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की लगभग 35-40 लाख महिलाओं को लाभ दिया जायेगा।
Direct Link
Official Website | Click Here |
For More Updates, Visit Our Homepage | Click Here |