Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता व लाभ जाने

Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana:- दिल्ली सरकार ने विशेष उच्च योग्यता वाले दिव्यांगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना का निर्णय लिया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 60% से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को वित्तीय सहायता राशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। जिससे दिव्यांग नागरिक पेंशन प्राप्त कर किसी पर बोझ ना बनकर अपना जीवन व्यावीत कर सकेंगे। दिल्ली सरकार की सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।

WhatsApp Channel Join Now

यदि आप दिल्ली राज्य के दिव्यांग नागरिक है और दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना के तहत आवेदन कर पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे – इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। आदि के बारे में जानने के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana
Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana

दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना 2025 क्या है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने राज्य के दिव्यांग नागरिकों के लिए दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 60% से अधिक दिव्यांग नागरिकों को हर महीने ₹5000 की पेंशन वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। दिल्ली दिव्यांगजनों को इतनी राशि देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह पेंशन दिव्यांग नागरिक के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

वर्तमान में दिल्ली सरकार 1.20 लाख दिव्यांगों को मासिक पेंशन देती है। इसमें वे दिव्यांग शामिल हैं, जिनके पास 42 प्रतिमाह से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र है। उन्हें हर माह सरकार से 2500 रुपये मासिक मिलता है। अब सरकार ने विशेष उच्च योग्यता वाले दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। इस फैसले से 10 हजार दिव्यांगों को लाभ मिलेगा। सरकार जल्द ही इन लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी। इस योजना को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Check:- दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

30 Nov Update:- इन लोगों को दिया जायेगा पेंशन राशि का लाभ

पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने प्रदेश के दिव्यांग नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन स्कीम को शुरू करने का ऐलान किया है। इस स्कीम के तहत दिव्यांगजनों को हर महीने 5000 रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक, इस स्कीम के लिए दिव्यांगजनों की डिसेबिलिटी 60% से ज्यादा होनी चाहिए। अगर डिसेबिलिटी 60 फीसदी से ज्यादा है तो वह पेंशन के लिए पात्र माने जाएंगे। इस समय दिल्ली सरकार तकरीबन 1 लाख 20 हजार लोगों को दिल्ली सरकार पेंशन देती है, जिनकी दिव्यांगता 42 फीसदी से अधिक है। इच्छुक उम्मीदवार ऑन इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पेंशन राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana का उद्देश्य

दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना का माध्यम से राज्य के दिव्यांग नागरिकों को ₹5000 की पेंशन प्रदान की जाएगी। जिससे दिव्यांग नागरिक किसी पर बोझ ना बनकर अपना जीवन व्यवित कर सके और आत्मनिर्भर व सशक्त बन सके।

दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नामDelhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana
आरंभ की गईदिल्ली सरकार द्वारा
लाभार्थी60% से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति
उद्देश्यदिव्यांगजनों को अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करना
राज्यदिल्ली
वर्ष2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी

दिल्ली में 1.20 लाख दिग्वायजनों को मिलती है पेंशन

2011 की जनगणना के अनुसार, दिल्ली में लगभग 2.44 लाख से अधिक लोग दिव्यांगता की श्रेणी में आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार लगभग 9,500 से 10,000 लोग ऐसे हैं, जिन्हें पर्सन विद हाई स्पेशल नीड्स कहा जा सकता है। इस समय दिल्ली सरकार 1,20,000 दिव्यांगजनों को पेंशन देती है, जिनकी दिव्यांगता 42 प्रतिशत से अधिक है। उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और यूडीआइडी कार्ड बनता है, जिससे उन्हें पेंशन का अधिकार मिलता है। दिल्ली सरकार ‘पर्सन विद हाई नीड्स’ को 5000 रुपये प्रति माह सहायता देगी। सरकार जल्द ही इन लोगों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी। जिन लोगों की 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता डॉक्टर द्वारा प्रमाणित होगी, वे इस पेंशन योजना के पात्र होंगे।

Also Check:- Delhi Old Age Pension Scheme

Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana 2025 के लाभ तथा विशेषताएं

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य के दिव्यांग नागरिकों के लिए दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के दिव्यांग नागरिकों को हर महीने ₹5000 पेंशन के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
  • यह पेंशन लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ 60% से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति को दिया जाएगा। 
  • इस समय दिल्ली सरकार 1,20,000 दिव्यांगजनों को पेंशन देती है, जिनकी दिव्यांगता 42 प्रतिशत से अधिक है।
  • इस पेंशन की मदद से दिव्यांग नागरिक अपना जीवन अच्छे से व्यावीत कर सकेंगे।
  • Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana के मध्यम्स से दिव्यांग नागरिक आत्मनिर्भर व् सशक्त बन सकेंगे।

दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने के लिए आवेदक को दिल्ली राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास 60% से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • लाभार्थी का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास सभी दस्तावेज मौजूद होने चाहिए।

Also Check:- Kejriwal Job Portal

Mukhyamantri Pwd Pension Yojana के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दिल्ली सरकार जल्दी ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू करने जा रही है, ऐसे में हर जरूरतमंद दिव्यांग आसानी से इस योजना से खुद को जोड़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस योजना को लेकर और वृस्तुत जानकारी साझा की जा सकती है। जैसे ही दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाती है या इसकी आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाता है। तो हम आपको अपने इस आर्टिकल माध्यम से आवश्यक बताएंगे। इसके लिए आप हमारे आर्टिकल से जुड़े रहे।

FAQs

Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा शुरू किया गया है।

दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना के तहत कितने दिव्यांगों को लाभ दिया जाएगा?

दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना के तहत राज्य के लगभग 10000 अतिरिक्त दिव्यांगों को लाभ दिया जाएगा।

वर्तमान में दिल्ली सरकार कितने दिव्यांगजनों को पेंशन प्रदान कर रही है?

इस समय दिल्ली सरकार 1,20,000 दिव्यांगजनों को पेंशन देती है, जिनकी दिव्यांगता 42 प्रतिशत से अधिक है।

Delhi Mukhyamantri Divyang Pension Yojana के तहत दिव्यांगों को हर महीने कितने रुपए मिलेंगे?

दिल्ली दिव्यांग पेंशन योजना के तहत दिव्यांगों को हर महीने 5000 रुपए मिलेंगे।

Direct Link

Official WebsiteClick Here
For More Updates, Visit Our HomepageClick Here

Leave a Comment