धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता देखें

Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana:- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों और बेघर लोगों को घर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के दिव्यांग व्यक्तियों को घर प्रदान करने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। जिसका नाम धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी विकलांग नागरिकों को लाभ दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत सभी विकलांग व्यक्तियों को सभी मूलभूत आवश्यकता युक्त निशुल्क  घर प्रदान करने के लिए पहले चरण में 34,400 घरों का निर्माण किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now

अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य के दिव्यांग नागरिक है और आपके पास रहने के लिए अपना खुद का घर नहीं है तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर अपने खुद के घर के सपने का सपना साकार कर सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना 2025 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या है और किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana 2025

महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए 27 जून 2024 को बजट प्रस्तुत करते समय धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना को शुरू करने की घोषणा की गई। इस योजना को शुरू करने की घोषणा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा की गई  है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाले सभी पात्र दिव्यांग नागरिकों को उनकी बुनियादी जरूरत को पूरा करने वाला एक स्थाई और किफायती आवास निशुल्क  उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि राज्य के दिव्यांग नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना जीवन ज्ञापन कर सके।

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के तहत सरकार द्वारा पहले चरण में 34,400 घरों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में सफलता प्राप्त होने के बाद दूसरे चरण में दिव्यांग नागरिकों को लाभ प्रदान करने के लिए आवास निर्माण करके दिए जाएंगे। यह योजना दिव्यांग नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी। जिससे उनका अपने खुद के घर का सपना साकार हो सकेगा और उन्हें अपना जीवन स्तर बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।  राज्य के दिव्यांग व्यक्तियों को बुनियादी आवश्यकताओं के साथ घर का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा तय किए गए कुछ नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। जिसे पूरा कर इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।

Also Check:- Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नामधर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना  
शुरू की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा  
लाभार्थीराज्य के दिव्यांग नागरिक  
उद्देश्यदिव्यांग लोगों को बुनियादी जरूर को पूरा करने वाला घर प्रदान करना
राज्य  महाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी बुनियादी आवश्यकताओं के साथ निशुल्क घर प्रदान करना है। क्योंकि दिव्यांग व्यक्ति को अपनी शारीरिक या मानसिक अक्षमताओं के कारण रोजगार पाने में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसके कारण वह अपने खुद के घर का सपना साकार नहीं कर पाते है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के वित्तीय बोझ को कम करने और उनके अपने घर के सपने को साकार करने के लिए बुनियादी जरूरतों वाला घर प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा पहले चरण में 34,400 घरों का निर्माण किया जाएगा। ताकि हर दिव्यांग व्यक्ति के पास एक सुरक्षित घर हो और वह अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर सके।

Also Check:- Bandhkam Kamgar Yojana

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना 2025 के लाभ एवं विशेषताएं

  • धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना को आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी दिव्यांग व्यक्तियों को जिनके पास रहने के लिए अपना खुद का घर नहीं है उन्हें सरकार द्वारा मुफ्त आवास प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत सुरक्षित, स्वच्छ और अच्छी गुणवत्ता के साथ सभी आवश्यकताओं को पूरा करने वाला घर का लाभ दिया जाएगा।
  • अब राज्य के दिव्यांग व्यक्तियों को किराए के घरों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा जिससे उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के पहले चरण में लगभग 34,400 घरों का निर्माण कर लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के सभी पात्र दिव्यांग नागरिकों को घर का लाभ प्रदान करने के लिए इस योजना को पूरे महाराष्ट्र राज्य में लागू किया जाएगा।
  • राज्य के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
  • यह योजना सभी दिव्यांग लाभार्थियों को बाधाओं के बावजूद अच्छा और सार्थक जीवन जीने में सहायता करेगी।
  • Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana के माध्यम से घर का लाभ प्राप्त कर दिव्यांग नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त होंगे।
  • यह योजना न केवल दिव्यांग व्यक्तियों को एक सुरक्षित घर प्रदान करेगी बल्कि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी। 

Also Check:- Mukhyamantri Vayoshri Yojana

Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana के लिए पात्रता

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। जिसे पूरा कर इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।

  • आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य के दिव्यांग नागरिक ही पात्र होंगे।
  • आवेदक के नाम पहले से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए। तभी वह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास विकलांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक की वार्षिक आय 48,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो कि नीचे दिए गए है।

  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज

Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी है और इस योजना के तहत निर्धारित की गई पात्रता को पूरा कर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा फिलहाल धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है  और न ही आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गई है। लेकिन जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट या धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन की रसीद आ जाएगी जिससे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

FAQs

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना को महाराष्ट्र राज्य में शुरू किया गया है। 

Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana के तहत किसे लाभ मिलेगा?

Dharamveer Anand Dighe Gharkul Yojana के तहत महाराष्ट्र में रहने वाली सभी पात्र दिव्यांग नागरिकों को उनकी बुनियादी जरूरत को पूरा करने वाला निशुल्क  घर प्रदान किया जाएगा।

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के पहले चरण में कितने घरों का निर्माण किया जाएगा?

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के पहले चरण में 34,400 घरों का निर्माण किया जाएगा। 

Direct Links

Official WebsiteClick Here
For More Updates, Visit Our HomepageClick Here

Leave a Comment