राजस्थान सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की शुरूआत की है जिसका नाम गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना है। इस योजना के तहत जैविक खेती करने पर किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे किसानों की आय में मुनाफा होगा और रासायनिक खेती में कमी आएगी। इस योजना के अंतर्गत बड़े स्तर पर किसानों को सब्सिडी पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित किया जाएगा। आज हम आपको Govardhan Jaivik Urvarak Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे आवेदन कैसे करें, इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता व दस्तावेज आदि के बारे में बताएंगे। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।
Govardhan Jaivik Urvarak Yojana 2025
राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत खेत में वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद) का यूनिट लगाने पर किसानों को 50 प्रतिशत या 10 हजार रुपये की अधिकतम सब्सिडी दी जाएगी। यह राशि सीधा किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना के तहत राज्यभर में 18 हजार से ज्यादा किसानों को सब्सिडी देकर यूनिट लगाने में उनकी मदद की जाएगी, ताकि मिट्टी खतरनाक रासायनिक खादों से बचे और उसकी उर्वरता बढ़े। हर ब्लॉक में 50 किसानों को योजना के लिए चयनित किया जाएगा। इस योजना में कृषकों का चयन ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-मित्र पोर्टल या राज किसान साथी पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के बारे में जानकारी
योजा का नाम | Govardhan Jaivik Urvarak Yojana |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देना |
राज्य | राजस्थान |
वर्ष | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rajkisan.rajasthan.gov.in/ |
Govardhan Jaivik Urvarak Yojana का उद्देश्य
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता से छुटकारा दिलाकर जैविक खेती को प्रोत्साहन देना है। इस योजना के लिए किसानों को सब्सिडी दी जाती है। इससे खेतों में होने वाली फसल में केमिकल का उपयोग नहीं होता है। इससे मिट्टी और पर्यावरण सुरक्षित रहता है, इसके साथ ही किसानों की कमाई काफी ज्यादा होती है। इस योजना के अंतर्गत 2024-25 में राजस्थान में 18,900 वर्मी कंपोस्ट इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्मी कंपोस्ट इकाई स्थापना के लिए लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
किसको मिलेगा इस योजना का लाभ
अगर आप राजस्थान के मूल निवासी हैं तभी इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा किसानों के पास गाय, भैंस या ऊंट आदि पशु होने की भी शर्त अनिवार्य है। हर यूनिट के लिए किसान को अपने पैसे खर्च कर आठ से 10 किलो केंचुए खरीदकर छोड़ने होंगे। यूनिट का आकार 20 फीट लंबा, तीन फीट चौड़ा और ढाई फीट गहरा होगा। ब्यावर जिले के 5 ब्लाकों में 250 किसानों को योजना के लिए चयनित किया जाएगा। वहीं, अनूपगढ़ जिले के 4 ब्लॉक में 200 किसानों को योजना के तहत सब्सिडी दी जाएगी। जिले के 200 किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 20 लाख रुपये बजट तय किया गया है।
Govardhan Organic Fertilizer Scheme 2025 के लाभ तथा विशेषताएं
- राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों के लिए गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का शुभारंभ किया है।
- इस योजना के तहत किसानों को खेत में वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद ) की यूनिट लगाने पर 50 प्रतिशत या 10 हजार रुपये की अधिकतम सब्सिडी दी जाएगी।
- इस तरह राज्यभर में 18 हजार से ज्यादा किसानों को सब्सिडी देकर यूनिट लगाने पर उनकी मदद की जाएगी।
- इस योजना के जरिए हर ब्लॉक से 50 किसानों का सेलेक्शन किया जाएगा।
- गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के अंतर्गत बड़े स्तर पर किसानों को सब्सिडी पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित किया जाएगा।
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के लिए पात्रता
- आवेदक किसान को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए
- किसान के पास पशु (गाय/भैंस/ऊंट) होने चाहिए।
- लाभार्थी किसान का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Govardhan Jaivik Urvarak Yojana के आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार का फोटो
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1ST Step:- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2nd Step:- वेबसाइट के होम पेज पर आपको गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3rd Step:- उसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
4th Step:- आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दश करना होगा।
5th Step:- उसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
6th Step:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
7th Step:- इस प्रकार आप गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
1st Step:- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र में जाना होगा।
2nd Step:- वहां जाकर आपको अधिकारी से योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को कहना होगा।
3rd Step:- उसके बाद संबंधित अधिकार द्वारा आपका आवेदन किया जाएगा।
4th Step:- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारी द्वारा आपको आवेदन की एक रशीद दी जाएगी जिसे आपको संभाल कर रखना होगा।
FAQs
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना को राजस्थान राज्य में शुरू किया गया है।
Govardhan Jaivik Urvarak Yojana के तहत सरकार जैविक खाद की यूनिट लगाने पर कितनी सब्सिडी दे रही है?
इस योजना के तहत खेत में वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद) का यूनिट लगाने पर किसानों को 50 प्रतिशत या 10 हजार रुपये की अधिकतम सब्सिडी दी जाएगी।
Govardhan Organic Fertilizer Scheme के तहत राज्य भर के कितने किसानों को लाभ मिलेगा?
Govardhan Organic Fertilizer Scheme के तहत राज्य भर के 18000 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।