Palak Mata Pita Yojana 2025: अनाथ बच्चों के पालन पोषण के लिए मिलेंगे हर महीने ₹3000, ऐसे करें आवेदन

Palak Mata Pita Yojana:- गुजरात सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चो को लाभ प्रदान करने हेतु गुजरात पालक माता पिता योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे बच्चो को जिन्होंने कम उम्र में ही अपने माता-पिता खो दिया है उन्हें प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसका उपयोग वह स्कूल फीस, किताबें और स्वास्थ सुविधाएं प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। यदि आप गुजरात राज्य के निवासी है। और गुजरात पालक माता पिता योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए आदि के बारे में बतायेगे। तो अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

WhatsApp Channel Join Now

गुजरात पालक माता पिता योजना 2025 क्या है?

गुजरात के मुख्यमंत्री ने राज्य के अनाथ बच्चो के लिए गुजरात पालक माता पिता योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के अनाथ बच्चो को प्रतिमाह 3000 रूपये यानि प्रतिवर्ष 36000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधा उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। यह आर्थिक सहायता बच्चो की देखभाल करने वाले काका, काकी, मामा, मामी, अंकल, आंटी या फिर कोई भी करीबी रिश्तेदार जो अनाथ बच्चे की देखभाल करता है, उनको दी जाएगी। जिससे वह बच्चे का पालन-पोषण आसानी से बिना किसी समस्या के कर सकेंगे। और इस राशि को स्कूल फीस, किताबें, और अन्य शिक्षा सामग्री के लिए कर सकते है। यह योजना राज्य के अनाथ बेसहारा बच्चो का भविष्य उज्जवल बनाएगी। जिससे वह एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।     

Also Check:- mari yojana gov in Portal

Gujarat Palak Mata Pita Yojana का उद्देश्य

गुजरात पालक माता पिता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चो को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। सरकार द्वारा गोद लिए बच्चो को 0 – 18 वर्ष की उम्र तक उनके खाने-पीने से लेकर रहने और शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों के जीवन में सुधार हो सकेगा। और  बच्चो का भविष्य उज्जवल बनेगा। वह एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।

गुजरात पालक माता पिता योजना 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नामGujarat Palak Mata Pita Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के अनाथ बच्चे
उद्देश्यबच्चों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभहर महीने ₹3,000
वर्ष2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esamajkalyan.gujarat.gov.in/

Also Check:- Tar Fencing Yojana Gujarat

Gujarat Palak Mata Pita Yojana 2025 के लाभ तथा विशेषताएं

  • गुजरात सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चो को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु गुजरात पालक माता पिता योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के अनाथ बच्चो को प्रतिमाह 3000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यानि प्रतिवर्ष अनाथ बच्चो को 36000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस सहायता राशि का उपयोग स्कूल फीस, किताबें और स्वास्थ सुविधाएं प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर बच्चे बिना किसी आर्थिक समस्या के अपनी उच्च शिक्षा का सपना पूरा कर सकेगें।
  • यह योजना, गुजरात सरकार के नियामक समाज सुरक्षा (Social Justice & Empowerment – SJE) विभाग के अंतर्गत आती है।
  • Palak Mata Pita Yojana के माध्यम से बच्चो के जीवन स्तर में सुधर आएगा और वह आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगें।
  • इच्छुक आवेदक इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

गुजरात पालक माता पिता योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने के लिए आवेदक को गुजरात राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए बच्चे की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में ₹27,000 और शहरी क्षेत्रों में ₹36,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पिता का देहांत हो चुका हो या माता ने पुनः विवाह कर लिया हो तो भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • पालक माता पिता द्वारा देखभाल के लिए लिए गए बच्चे की उम्र 3 वर्ष से 6 वर्ष के बिच में है तो उसे आंगनबाड़ी में प्रवेश दिलवाना होगा।
  • अगर बच्चे की उम्र 6 वर्ष से अधिक है तो उसका पाठशाला में दाखिला करवाना होगा और बच्चे की शिक्षा चालू है उसका प्रमाणपत्र शाला से ले कर कचेरी में दिखाना होगा।

Also Check:- श्रमिक बसेरा योजना

Palak Mata Pita Yojana के आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (यदि बच्चा स्कूल में नहीं जाता है)
  • पुनर्विवाह प्रमाण पत्र (यदि पिता का देहांत हो चूका हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

गुजरात पालक माता पिता योजना 2025 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

1st Step

  • सबसे पहले आपको (ई-समाज कल्याण) पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
Gujarat Palak Mata Pita Yojana

2nd Step

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नया पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यदि आप पहले से पंजीकृत है तो आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद मिली यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।

3rd Step

  • उसके बाद निदेशक सामाजिक सुरक्षा विभाग का चयन करें। इनमें से पालक माता पिता योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।

4th Step

  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज़ों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।

5th Step

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन जमा होने के बाद आप पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देख सकते हैं या अपने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

FAQs

गुजरात पालक माता पिता योजना के तहत बच्चो को कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

गुजरात पालक माता पिता योजना के तहत बच्चो को प्रतिमाह ₹3,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Gujarat Palak Mata Pita Yojana को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

Gujarat Palak Mata Pita Yojana को मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी के द्वारा शुरू किया गया है।

पालक माता पिता योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के कितना शुल्क देना होगा?

पालक माता पिता योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ₹10-₹20 का शुल्क देना पड़ सकता है।

गुजरात पालक माता पिता योजना का उद्देश्य क्या है?

गुजरात पालक माता पिता योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चो प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस सहायता राशि का उपयोग वह स्कूल फीस, किताबें और स्वास्थ सुविधाएं प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

Direct Links

Official WebsiteClick Here
For More Updates, Visit Our HomepageClick Here

Leave a Comment