Haryana Lado Lakshmi Yojana 2024: महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 हर महीने, ऐसे करना होगा आवेदन

Haryana Lado Lakshmi Yojana:- हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं अपनी जरूरत को पूरा कर सके और उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े। इस योजना की घोषणा हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा की गई है।

WhatsApp Channel Join Now

यदि आप हरियाणा राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला है और Haryana Lado Lakshmi Yojana के तहत आवेदन कर हर महीने वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहती है। तो आज हम आपको इस योजना के तहत आवेदन कैसे करें, इसका उद्देश्य, दस्तावेज, पात्रता तथा कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी इन सभी के बारे में बताएंगे। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Table of Contents

Haryana Lado Lakshmi Yojana 2024 क्या है?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने राज्य की महिलाओं के लिए Haryana Lado Lakshmi Yojana का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2100 के आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि महिला के सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि का उपयोग कर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं अपना और अपने परिवार का पालन पोषण बिना किसी समस्या के कर सकेगी। हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की जानकारी हमने अपने आर्टिकल में नीचे दे रखी है।

 हर घर हर गृहिणी योजना

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामHaryana Lado Lakshmi Yojana
शुरू की गईहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशिहर महीने की ₹2100 मिलेंगे
राज्य2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://socialjusticehry.gov.in/

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य

लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे महिलाएं अपनी जरूरत को पूरा कर सके और उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े। इस योजना का लाभ करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। Haryana Lado Lakshmi Yojana  के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

लड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिल सकेगा, जो टैक्स पेयर्स है। किसी अन्य सरकारी योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत आर्थिक लाभ हासिल नहीं कर सकेगी। जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही है। उन्हें भी इस योजना के दायरे से बहार रखा गया है। या जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बाकि राज्य की सब महिलाऐं योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Haryana Lado Lakshmi Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2100 के आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि महिला के सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाएं अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकेगी।
  • हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी।

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आई 180000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • यदि महिला किसी ऐसी अन्य योजना का लाभ प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना के लिए प्राप्त नहीं मानी जाएगी।

हरियाणा आंगनबाड़ी ₹1100 रक्षाबंधन शगुन

Haryana Lado Lakshmi Yojana के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

पहला चरण

  • सबसे पहले आपको हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

दूसरा चरण

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

तीसरा चरण

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।

चौथा चरण

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Lado Lakshmi Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

1st Step:- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी महिला एवं विकास विभाग के ऑफिस में जाना होगा।

2nd Step:- वहां जाकर आपको अधिकारी से हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।

3rd Step:- आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसने पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।

4th Step:- उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को आवेदन फार्म के साथ अटैच करना होगा।

5th Step:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस महिला एवं विकास विभाग में जाकर जमा करना होगा।

इस प्रकार आप लड़ो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Haryana Lado Lakshmi Yojana का उद्देश्य क्या है?

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है।

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

आवेदन करने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 180000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Leave a Comment