Mahila Samman Yojana Online Registration 2025: Check Eligibility & Benefits, Form PDF

Mahila Samman Yojana Online Registration:- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने  दिल्ली की महिलाओं के लिए कुछ ही दिनों पहले ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की थी। इस योजना के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाऐं इस राशि का उपयोग कर अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा कर सकेगी और दूसरों पर निर्भर न रहकर आत्मभर बन सकेगी। दिल्ली सरकार ने 23 दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। आज हम आपको इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कैसे करें, लाभ, पात्रता व आवश्यक दस्तावेज़ आदि के बारे में बतायेगे। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

WhatsApp Channel Join Now

Mahila Samman Yojana Online Registration 2025

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2100 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना का लाभ दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को दिया जायेगा। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने आज 23 दिसंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक पात्र महिलाऐं जो योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करना चाहती है वह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लाभ प्राप्त कर सकती है।   

Kejriwal 1000 Rupees Scheme

महिला सम्मान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकरी

योजना का नामMahila Samman Yojana Online Registration
शुरू किया गयामुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा
लाभाथीदिल्ली की महिलाऐं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभहर महीने 2100 रुपये
रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा23 दिसंबर 2024
वर्ष2024
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://delhi.gov.in/

Mahila Samman Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। जिससे वह राशि का उपयोग कर अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी और दूसरों पर निर्भर न रहकर स्वयं पर निर्भर रह सकेगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस 2100 रुपये की सहायता से लड़कियां अपनी कॉलेज की पढाई पूरी कर सकेगी और उन्हें आगे उच्च शिक्षा में भी मदद मिलेगी।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Documents Required

रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण तिथि

योजना का सुभारम्भ12 दिसंबर 2024
रजिस्ट्रेशन शुरू23 दिसंबर 2024
रजिस्ट्रेशन लास्ट डेटअभी निर्धारित नहीं की गई

23 दिसंबर से शुरू रजिस्ट्रेशन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि 23 दिसंबर 2024 से महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन दिल्ली में शुरू हो जाएगा। आम आदमी पार्टी की टीम आपके घर आकर आपका रजिस्ट्रेशन करेगी। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको कार्ड दिया जाएगा, जिसको आपको संभाल कर रखना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आपका वेरिफिकेशन होगा। वेरिफिकेशन के बाद अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, इस स्थिति में आपको नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद आप इस स्कीम का लाभ ले सकेंगी।

Mahila Samman Yojana Online Registration 2025 के लाभ तथा विशेषताएं

  • दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का शुभारम्भ किया है।
  • इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • तथा चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 रूपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा।
  • इस राशि का उपयोग कर महिलाऐं अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • इस 2100 रुपये की सहायता से लड़कियां अपनी कॉलेज की पढाई पूरी कर सकेगी।
  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाऐं आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी।

महिला सम्मान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास दिल्ली का वोटर कॉर्ड होना आवश्यक है।
  • जो महिला टैक्स भरती हैं वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। 
  • सरकारी कर्मचारी के रूप में काम करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
  • महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Delhi Mahila Samman Yojana List

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तवेज़

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल, पानी बिल
  • दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahila Samman Yojana Online Registration 2025 कैसे करें?

पहला चरण:- सबसे पहले आपको दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।

दूसरा चरण:- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमें पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।

तीसरा चरण:- उसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।

चौथा चरण:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह आवेदन फार्म अपने नजदीकी महिला कल्याण विभाग कार्यालय मैं जाकर जमा करना होगा।

पांचवा चरण:- इसके बाद अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी।

छठा चरण:- यदि आपके आवेदन फार्म में सभी जानकारी सही है तो आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।

FAQs

Mahila Samman Yojana Online Registration कब से शुरू होंगे?

Mahila Samman Yojana Online Registration 23 दिसंबर 2024 से शुरू किए जायेगे।

महिला सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

महिला सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2100 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदन की जाएगी।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए कौन पात्र है?

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाऐं पात्र है। 

Leave a Comment