छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु महतारी वंदन योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। राज्य की जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन किया है उन महिलाओं को अब तक 11 किस्तों का लाभ प्रदान किया जा चुका है। इस योजना के तहत महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त 5 जनवरी 2025 को उनके बैंक के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद अब महिलाओं को Mahtari Vandana Yojana 12th Installment का बेसब्री से इंतजार है। आज हम आपको 12वीं किस्त कब आएगी, कैसे चेक करें, किन महिलाओं को मिलेगा लाभ। इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Mahtari Vandana Yojana 12th Installment
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मार्च 2024 में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यानी महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 मिलते हैं जो सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित किए जाते हैं। इस योजना का लाभ राज्य की 23 से 60 वर्ष की 70 लाख महिलाओं को दिया जा रहा है। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर अपनी दैनिक जरूरत को पूरा कर सके तथा आत्मनिर्भर व सशक्त बन सके। इस योजना के तहत महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती है।
महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 1 से 5 जनवरी 2025 तक पहुंचाई गई है। जिसके लिए सरकार द्वारा कुल 6530 करोड़ वितरण किए गए हैं। यह राशि 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में वितरित की गई है। जो महिलाएं 12वीं किस्त का इंतजार कर रही है उन महिलाओं को 10 फरवरी 2025 तक 12वीं किस्त की राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
Also Check:- Mahtari Shakti Rin Yojana Apply Online
मुख्य तथ्य – महतारी वंदन योजना 12वीं क़िस्त 2025
आर्टिकल का नाम | Mahtari Vandana Yojana 12th Installment |
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना |
आरंभ की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | प्रतिमाह ₹1000 |
वर्ष | 2024 |
चेक स्टेटस | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ |
Mahtari Vandana Yojana 12th Installment कब आएगी?
छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 जनवरी 2025 को महिलाओं के बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की 11वीं क़िस्त जारी कर दी है। और अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 12th किस्त जारी की जाएगी। 12वीं क़िस्त में राज्य की महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार 1 से 10 फरवरी 2025 तक Mahtari Vandan Yojana 12th Installment सभी महिलाओं के खाते में स्थानांतरित कर देगी। जिससे महिलाऐं इस राशि का उपयोग अपने दैनिक कार्यो के लिए कर सकती है।
केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के माध्यम से राज्य की 70 लाख विवाहित महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता उन महिलाओं को प्रदान की जाती है जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक है और जिनका नाम महतारी वंदन योजना की पात्रता सूची में शामिल है। केवल उन महिलाओं के बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की 12वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Also Check:- Mahtari Jatan Yojana
महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं पात्र मानी जाएगी।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Mahtari Vandana Yojana 12th Installment Status कैसे चेक करें?
1st Step:- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2nd Step:- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
3rd Step:- अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।

4th Step:- इस पेज पर आपको लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
5th Step:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
6th Step:- इस प्रकार आप 12th Installment का स्टेटस आसानी से देख सकते है।
FAQs
Mahtari Vandana Yojana 12th Installment का स्टेटस आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
महतारी वंदन योजना की 12वीं किस्त राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 10 फरवरी 2025 तक ट्रांसफर की जाएगी।
महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त में राज्य की 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 1-1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर हुई।