Maiya Samman Yojana 5th Installment:- झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए मईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। राज्य की जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। तो उन महिलाओं को चार किस्तों का लाभ प्रदान किया जा चुका है और अब महिलाओं को पांचवी किस्त का इंतजार है। इस योजना की पांचवी किस्त की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। आज हम आपको मईंया सम्मान योजना की 5वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें, कितनी राशि मिलेगी, किस्त कब आएगी आदि के बारे में बताएंगे। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 5th Installment 2025
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य की गरीब महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु मईंया सम्मान योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्रधान की जाएगी। इससे पहले महिलाओं को चार किस्तों तक हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती थी। लेकिन अब पांचवी किस्त में सभी पात्र महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। यह राशि सीधा उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। जिससे महिलाएं इस राशि का उपयोग कर अपनी दैनिक जरूरत को पूरा कर सकें और किसी पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर बन सके।
20 Dec Update:- इस दिन आएंगे महिलाओं के खाते में 2500 रूपये
मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में पांचवी किस्त की राशि जल्दी ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश में मंईयां सम्मान योजना की लगभग 55 लाख लाभार्थी महिलाएं हैं, जिनके खाते में जल्द ही 2500 रुपये आ जाएंगे। पहले इस योजना के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपये दिए जाते थे। विधानसभा चुनाव के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है। क्रिसमस से पहले पात्र महिलाओं के खाते में राशि आ सकती है।
2 Jan Update:- झारखंड सरकार 6 दिसंबर को महिलाओं के खाते में 1400 करोड रुपए ट्रांसफर करेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एकमुश्त 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की पांचवी किस्त के तहत 2500-2500 रुपए (कुल 1400 करोड़ रुपए) 6 जनवरी 2025 को ट्रांसफर करेंगे। 26 और 27 दिसंबर 2024 को टेस्ट के तौर पर हर जिले की कुछ महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई थी।
मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना
मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त 2025 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 5th Installment |
योजना का नाम | मईंया सम्मान योजना |
शुरू की गई | झारखण्ड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | गरीब महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना |
सम्बन्धित विभाग | महिला व बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग |
वर्ष | 2025 |
चेक करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 5th Installment कब आएगी?
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अब तक राज्य की पात्र महिलाओं को चार किस्तों का लाभ प्रदान किया जा चूका है। इसके बाद अब महिलाओ को पांचवी क़िस्त का इंतज़ार है। इस योजना की पांचवी क़िस्त राज्य की पात्र महिलाओं को 11 दिसंबर 2025 को उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना की पांचवी क़िस्त में लगभग 57 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ्दिया जायेगा।
Maiya Samman Yojana 2500 Rupees Kist
पांचवी क़िस्त की राशि में हुई बढ़ोतरी
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को चार किस्तों का लाभ प्रदान किया जा चुका है। अब दिसंबर में दी जाने वाली पांचवी क़िस्त की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। सभी पात्र महिलाओं को पांचवी क़िस्त में 1000 के बजाय 2500 की आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
Installment Date
किस्त भुगतान | किस्त की तिथि | किस्त राशी |
पहली किस्त | 18 अगस्त 2024 | 1000 रूपेय |
दूसरी किस्त | 13 सितंबर 2024 | 1000 रुपेय |
तीसरी किस्त | 08 अक्टूबर 2024 | 1000 रुपेय |
चौथी किस्त | 11 नवंबर 2024 | 1000 रुपेय |
पांचवी किस्त की तारीख | 06 जनवरी 2025 | 2500 रूपेय |
आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नम्बर
Maiya Samman Yojana 5th Installment 2025 कैसे चेक करें?
1st Step:- सबसे पहले आपको मईंया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2nd Step:- वेबसाइट के होम पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
3rd Step:- लॉगिन करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको आवेदन एंव भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
4th Step:- उसके बाद अगले पेज पर आपको जिले का चयन, मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड नंबर, आवेदन संख्या दर्ज कर ओटीपी भेजे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
5th Step:- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा उसको दर्ज करना होगा।
6th Step:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन करना होगा।
7th Step:- इस प्रकार आप मंईयां सम्मान योजना पांचवी किस्त भुगतान की स्थिति देख सकते है।
FAQs
मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त का स्टेटस आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।
इस योजना की पांचवी क़िस्त में महिलाओ को कितनी आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी?
इस योजना की पांचवी क़िस्त में लाभार्थी महिलाओं को 2500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी?
आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं को चौथी क़िस्त का लाभ कब प्रदान किया गया है?
आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं को चौथी क़िस्त का लाभ 11 नवंबर 2024 प्रदान किया गया है।