Maiya Samman Yojana Next Installment:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सामान योजना का शुभारंभ किया है। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना की अब तक महिलाओं को चार किस्त प्रदान की जा चुकी है। आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं को चार किस्तों में 1-1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके बाद अब सभी पात्र महिलाओं को मंईयां सामान योजना की पांचवी किस्त प्रदान की जाएगी। पांचवी किस्त की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। आज हम आपको मंईयां सामान योजना की पांचवी किस्त कब आएगी, कैसे चेक करें, कितनी राशि मिलेगी, किन महिलाओं को मिलेगा लाभ, जिन महिलाओं को लाभ नहीं मिल रहा उन्हें क्या करना होगा इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी बताएंगे। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर आज तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana Next Installment 2025
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की पाँचवीं किस्त आवेदन करने वाली सभी पात्र महिलाओं को 06 जनवरी 2025 को प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को अब हर महीने ₹1000 के बजाय ₹2500 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि महिला के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। आवेदन करने वाली 57 लाख पत्र महिलाओं को पांचवी किस्त का लाभ दिया जाएगा। जिससे महिलाएं इस राशि का उपयोग कर अपनी दैनिक जरूरत को पूरा कर सकें और किसी पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर बन सके।
इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
2 Jan Update:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एकमुश्त 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500-2500 रुपए (कुल 1400 करोड़ रुपए) 6 जनवरी 2025 को ट्रांसफर करेंगे। 26 और 27 6 2024 को टेस्ट के तौर पर हर जिले की कुछ महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई थी।
Maiya Samman Yojana 5th Installment Out
Maiya Samman Yojana Next Installment के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 5th Installment |
शुरू की गई | झारखण्ड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
सम्बन्धित विभाग | महिला व बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग |
वर्ष | 2025 |
चेक करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मइयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त कब आएगी?
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की पाँचवीं किस्त झारखंड सरकार द्वारा 06 जनवरी 2025 को लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के मध्यम्स से राज्य की महिलाओं को ₹2,500 की राशि प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकेगी। यह योजना महिलाओं के लिए कारगर साबित होगी।
किन महिलाओं को नहीं दिया जायेगा इस योजना का लाभ
- महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी तो वह महिलाऐं पात्र नहीं होंगी।
- पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाऐं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
- यदि महिला का EPFO खाता है तो वह इस योजना में आवेदन करने के पात्र नहीं है।
- महिला या उनके परिवार का कोई सदस्य संसद या विधायक हो तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
Installment Date
Installment | Installment Date | Financial Aid |
1st Installment | 18 अगस्त 2024 | 1000 रूपेय |
2nd Installment | 13 सितंबर 2024 | 1000 रुपेय |
3rd Installment | 08 अक्टूबर 2024 | 1000 रुपेय |
4th Installment | 11 नवंबर 2024 | 1000 रुपेय |
5th Installment Release | 06 जनवरी 2025 | 2500 रूपेय |
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नम्बर
Maiya Samman Yojana Next Installment 2025 कैसे चेक करें?
1st Step:- सबसे पहले आपको नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2nd Step:- वेबसाइट के होम पर आपको कंज्यूमर (Consumer) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
3rd Step:- उसके बाद आपको Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
4th Step:- इस पेज पर आपको Aadhaar Mapped Status पर क्लिक करना होगा
5th Step:- यहां पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर चेक स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
6th Step:- इसके बाद आपके सामने डीबीटी स्टेटस खुल कर आ जाएगा यहां पर आपके बैंक से संबंधित सभी विवरण देखने को मिलेगा।
7th Step:- इस प्रकार आप मंईयां सम्मान योजना पांचवी किस्त भुगतान की स्थिति देख सकते है।
FAQs
मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त की राशि कब आएगी?
मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 06 जनवरी 2025 को ट्रांसफर की जाएगी।
Maiya Samman Yojana 5th Installment कैसे चेक करें?
Maiya Samman Yojana 5th Installment आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है?
मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त में महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त में महिलाओं को 1000 की बजाय 2500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।