झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना 2024

 Behen Beti Svavlamban Yojana

झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सभी समुदाय वर्ग की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की महिलाये अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकेगी। यदि आप झारखण्ड राज्य की निवासी है और Mukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana 2024 के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो आज हम आपको मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु Mukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि महिलाओं के डायरेक्ट बैंक अकॉउंट में ट्रांसफर की जाएगी।  इस योजना के माध्यम से न केवल गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकेगी।

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का संचालन महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार हो सकेगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सकेगा। राज्य की 38 से 40 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना के संचालन हेतु सरकार 4000 करोड़ से ज्यादा का बजट निर्धारित किया गया है। 

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा 
लाभार्थीराज्य की महिलाएं 
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना 
संबंधित विभागमहिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग 
लाभ1000 रुपए प्रतिमाह 
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी 

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सकेगा। सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें अपनी छोटी से छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनाएगी जिससे उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

1 जुलाई से शुरू होंगे Behen Beti Svavlamban Yojana आवेदन

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार 1 जुलाई से मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन  योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगी। राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरमंद महिलाएं 1 जुलाई से इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों को दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से संबंधित सभी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो, इसे भी सुनिश्चित किया जाए और इसमें सूचना तकनीक विभाग का पूरा सहयोग ले। ताकि सभी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना फॉर्म कैसे भरें- Mukhyamantri  Bahan Beti Swavalamban Yojana Form PDF - Govt Soochna

Mukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप सेकमजोर महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की 25 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
  • राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की 38 से 40 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए जल्द ही विशेष पोर्टल तैयार किया जाएगा।
  • जुलाई से पूरे झारखंड में कैंप लगाकर महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे।
  • Mukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana 2024 का लाभ राज्य की गरीब एवं जरूरमंद महिलाओं को दिलाने के लिए विभाग को युद्ध स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।
  • यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
  • आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त होगी।

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने के लिए महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी हनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए पात्र राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं मानी जाएगी।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक   

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है। अगर आप इस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि इस योजना की अभी कोई भी वेबसाइट घोषित नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि जुलाई से पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिए जा सकते है। इसलिए आपको कैंप में जाकर मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का आवेदन फॉर्म भरकर मांगे गए दस्तावेजों के साथ फॉर्म को कैंप में जमा करना होगा। आवेदन करने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि अपने आवेदन सही से किया है और आपके दस्तावेज सभी सही है तो आपके बैंक खाते में आर्थिक सहायता ट्रांसफर की जाएगी।

FAQs

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है।

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत महिलाओं को कितनी राशि प्रदान की जाएगी?

Mukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Behen Beti Svavlamban Yojana में आवेदन करने के लिए महिला की आयु कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए महिला की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।