PM Matru Vandana Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता, जाने आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश की आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं गर्भावस्था में अपने खान-पान का सही से ध्यान रख सके। इस योजना के माध्यम से महिलाएं लाभ प्राप्त कर उचित खानपान व स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त कर सकेगी। यदि गर्भवती महिलाएं PM Matru Vandana Yojana के तहत आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहती है। तो आज हम आपको PMMVY से संबंधित संपूर्ण जानकारी दान करने जा रहे हैं। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए आदि के बारे में जानने के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने।

WhatsApp Channel Join Now

PM Matru Vandana Yojana (PMMVY) 2024

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का शुभारंभ किया है। PM Matru Vandana Yojana को केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2017 को शुरू किया गया था। इस योजना के माध्यम से देश की गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में गर्भवती महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। जिससे गर्भवती महिलाएं अपना और अपने नवजात शिशु की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके और अपने बच्चों का अच्छे से पालन पोषण कर सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या फिर इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Also Check:- Free Silai Machine Yojana

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामPM Matru Vandana Yojana
आरंभ की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की गर्भवती महिलाएं
उद्देश्यगर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
लाभ5,000 रुपए
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmmvy.wcd.gov.in/

PM Matru Vandana Yojana का उद्देश्य क्या है?

पीएम मातृत्व वंदना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओ और उनके होने वाले बच्चे के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे होने वाले जच्चा और बच्चा दोनो के स्वास्थ्य मे सुधार हो सके और मातृ और शिशु मृत्यु दर मे कमी हो सकेगी। गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्है प्रसव के दौरान जरूरी पौष्टिक आहार देखभाल दवाई स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सके। PM Matru Vandana Yojana के अंतर्गत ₹5000 की वित्तीय सहायता प्राप्त कर महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु पीएम मातृत्व वंदना योजना का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता तीन किस्तों में महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
  • PM Matru Vandana Yojana के अंतर्गत ₹1000 की पहली किस्त गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण करवाने पर मिलेगी।
  • इसके बाद गर्भावस्था के 6 माह बाद ₹2000 रूपए की दूसरी किस्त प्रदान की जाती है। फिर बच्चे के जन्म उपरांत ₹2000 रूपए की तीसरी किस्त प्रदान की जाएगी।
  • महिलाएं वित्तीय सहायता प्राप्त करके प्रसव के दौरान जरूरी पौष्टिक आहार, देखभाल, दवाई, स्वास्थ्य, सेवाएं प्राप्त कर सकेगी।
  • इसके माध्यम से जच्चा व बच्चा दोनों के स्वास्थ्य मे सुधार होगा।
  • इस योजना के माध्यम से मातृ व शिशु के मृत्यु दर मे कमी आयेगी।
  • पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Also Check:- PM Vishwakarma Yojana

पीएम मातृत्व वंदना योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने के लिए गर्भवती महिला को भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • गर्भवती महिला की आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

PMMVY आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • गर्भवती महिला का आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Matru Vandana Yojana 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पहला चरण

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
PM Matru Vandana Yojana

दूसरा चरण

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Citizen Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने अगले पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

तीसरा चरण

  • वेरीफाई पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • उसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन पर अपलोड करना होगा।

चौथा चरण

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत आवेदन कर वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

पहला चरण:- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा।

दूसरा चरण:- वहां जाकर आपको अधिकारी से आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।

तीसरा चरण:- आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।

चौथा चरण:- उसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को फार्म के साथ संलग्न करना होगा।

पांचवा चरण:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह फॉर्म वापस आंगनबाड़ी केंद्र या फिर स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जमा करना होगा।

छठा चरण:- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी उसको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा। इस प्रकार आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

PM Matru Vandana Yojana के अंतर्गत महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

PM Matru Vandana Yojana के अंतर्गत पहली बार गर्ववती महिला को 5000 रूपये व दूसरी बार में 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना 2024 का उद्देश्य क्या है?

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना साउथ मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Direct Links

Official WebsiteClick Here
For More Updates, Visit Our HomepageClick Here

Leave a Comment