Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2025: लड़कियों को मिलेंगे ₹40000, ऑनलाइन आवेदन करें, पात्रता देखें

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana:-  झारखंड सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए 6 किस्तों में ₹40000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके। इस योजना के तहत छात्राओं के शिक्षा क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। इस योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास विभाग एंव जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now

यदि आप झारखंड राज्य की 8वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली छात्रा है, और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन कर उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहती है। तो आज हम आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें, इसका उद्देश्य, वित्तीय सहायता, लाभ, पात्रता व आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए आप योजना के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2025

झारखंड सरकार ने राज्य की बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत, 8वीं और 9वीं मैं पढ़ने वाली लड़कियों को ₹2500 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। तथा 10वीं, 11वीं एंव 12वीं कक्षा मे पढ़ने वाली लड़कियो को 5000 रूपेय की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। और जब बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाती है, तब उसे ₹20000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत कुल मिलाकर 6 किस्तों में ₹40000 की वित्तीय सहायता राशि बालिकाओं को प्रदान की जाएगी। जो सीधे उनके आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की जाएगी। ताकि वह बिना किसी आर्थिक समस्य के अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेगीं और अपना भविष्य उज्जल बना सकेगीं। इस योजना के तहत, वर्ष 2024-25 के लिए 7.35,859 लाख किशोरियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Also Check:- Gogo Didi Yojana Online Apply

मुख्य तथ्य – सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2025

योजना का नामSavitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के गरीब परिवारों की बालिकाएं
उद्देश्यबालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास विभाग एंव समाज कल्याण विभाग
आर्थिक सहायता6 किस्तों में ₹40000
राज्यझारखंड
वर्ष2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://savitribaipksy.jharkhand.gov.in/

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बालिकाओं को शिक्षा पूरी करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है। जिससे वह अपनी आगे की पढाई जारी रख सके और अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बालिकाओं को दिया जाएगा। झारखंड राज्य में कई परिवार ऐसे है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की पढ़ाई को आगे जारी नहीं रख पाते हैं। जिस वजह से बालिकाओं को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए झारखंड सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओं को ₹40000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि वह इस राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखने में कर सके।

Also Check:- मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना लिस्ट

वित्तीय सहायता

कक्षावित्तीय सहायता
8वीं और 9वीं कक्षा के लिए₹2500
10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए₹5000
कुल वित्तीय सहायता6 किस्तों में ₹40000
बालिका की 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर₹20000

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल एक परिवार की दो बालिकाएं पत्र मानी जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए झारखंड राज्य की 8वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही बालिकाएं पत्र होगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गरीब बालिकाएं इस योजना के लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • लाभार्थी बालिका का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अंत्योदय राशन कार्ड
  • 2011 के अन्तर्गत शामिल प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Also Check:- मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना फॉर्म

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2025 के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य की बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के तहत बालिकाओं को ₹40000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह वित्तीय सहायता राशि बालिकाओं को 6 किस्तों में प्रदान की जाएगी।
  • जो सीधे उनके आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की जाएगी।
  • इसके अलावा बालिका को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20000 रूपेय की एक मुश्त राशी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 8वीं से 12वीं कक्षा तक की बालिकाओं को मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेगी। जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा।
  • राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और वंचित वर्ग की बालिकाओं को बेहतर भविष्य मिलेगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1st Step:- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Official Website
Official Website

2nd Step:- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के सेक्शन मे Beneficiary Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

3rd Step:- उसके बाद आपको Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

Registration Form
Registration Form

4th Step:- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी जैसे- पूरा नाम, मोबाइल नंबर, जिले का चयन, पासवर्ड और Security Question दर्ज करने होंगे।

5th Step:- उसके बाद आपको रजिस्टर करें / Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

6th Step:- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको फिर से होम पेज पर जाकर बेनिफिश्यरी लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

7th Step:- उसके बाद आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करना होगा।

8th Step:- लोगिन करने के बाद आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

9th Step:- क्लिक करते ही आपके सामने एक पॉप अप खुल जाएगा जिसमे आपको दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना है और चेकबॉक्स परटिक करें और Accept के विकल्प पर क्लिक करना है।

10th Step:- उसके बाद आपके सामने योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा।

11th Step:- आवेदन फार्म में पूछी गई जानकारी जैसे – आपका नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, शिक्षणिक विवरण का प्रकार, शारीरिक विवरण, जाति, श्रेणी, आधार नम्बर, मोबाइल नंबर, पिन कोड आदि को ध्यानपूर्वक तर्ज करना होगा।

12th Step:- उसके बाद मांगे आवश्यक दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि को स्कैन कर अपलोड करना होगा।

13th Step:- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

14th Step:- इस प्रकार आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana लॉगिन कैसे करें?

1st Step:- लोगिन करने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2nd Step:- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के सेक्शन मे Beneficiary Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

3rd Step:- क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।

Beneficiary Login
Beneficiary Login

4th Step:- लॉगिन पेज में आपको मोबाइल नम्बर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

5th Step:- उसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

6th Step:- इस तरह आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत लॉगिन हो जाएंगे।

संपर्क विवरण

Helpline Number – 0651 2400757, 0651 2223544

FAQs

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को झारखंड राज्य में शुरू किया गया है

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत पात्र बालिकाओं को 6 किस्तो मे 40,000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी

झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य क्या है?

झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना मैं आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://savitribaipksy.jharkhand.gov.in/ है।

Direct Link

Official WebsiteClick Here
For More Updates, Visit Our HomepageClick Here

Leave a Comment