Subhadra Yojana 3rd Phase List:- उड़ीसा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत की है। राज्य की जिन महिलाओं को सुभद्रा योजना के पहले और दूसरे चरण में लाभ नहीं मिला है। उन वंचित महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना के तीसरे चरण की लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य की महिलाएं इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तीसरे चरण की सूची में अपना नाम देख सकती है। इस योजना के तीसरे चरण में महिलाओं को ₹5000 प्रदान किए जाएंगे। आज हम आपको Subhadra Yojana 3rd Phase List मैं अपना नाम कैसे चेक करें, पीडीएफ में डाउनलोड करें, तीसरा चरण कब आएगा इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।
Subhadra Yojana 3rd Phase List 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को इस योजना की शुरुआत की थी। सुभद्रा योजना के तहत तीसरे चरण में 20 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं को लाभ दिया जायेगा। इस योजना के माध्यम से, राज्य की पात्र महिलाओं को प्रति वर्ष ₹10,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी, जो ₹5,000 की दो किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। राज्य सरकार उन्हें पांच साल में 50 हजार रुपये प्रदान करेगी। सरकार द्वारा योजना के तहत 55,825 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सुभद्रा योजना की पहली किस्त के तीसरे चरण का पैसा सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते 24 नवंबर 2024 को जमा किया जाएगा। “यदि कोई वास्तविक लाभार्थी महिला अभी भी छूट जाती है, तो उन्हें चौथे और अंतिम चरण में लाभ मिलेगा।
5 Jan Update:- ओडिशा कैबिनेट ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सुभद्रा योजना के तहत पंजीकरण बंद करने की समय सीमा 31 मार्च 2025 को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 31 मार्च से पहले आवेदन करने वाले लाभार्थियों को एक बार में 10,000 रुपये की दो किस्तें जारी की जाएगी।
Subhadra Yojana 3rd Installment Date
25 Nov Update:- सुभद्रा योजना पहली क़िस्त के तीसरे चरण में 20 लाख महिलाओं को मिला लाभ
हाल ही में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर महिलाओं के लिए ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत की थी। अब तक सरकार द्वारा ओडिशा सुभद्रा योजना की पहली क़िस्त के दो चरण पात्र महिलाओं को दिए जा चुके है। सुभद्रा योजना की पहली क़िस्त का तीसरा चरण कल रविवार 24 नवंबर 2024 के दिन 20 लाख महिलाओं को दिया गया है। अब तक 80 लाख महिलाओं को योजना की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये मिल चुके हैं।
इस योजना के योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। ये रुपये पांच वर्षों में हर साल 10-10 हजार रुपये के तौर पर दो सामान किस्तों में दिए जाएंगे। पहले 5,000 रुपये राखी पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर और दूसरे 5,000 रुपये अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर दिए जायेंगे। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। ताकि उन्हें अपने खाते से रुपये निकालने में आसानी हो।
सुभद्रा योजना तीसरे चरण की लिस्ट के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Subhadra Yojana 3rd Phase List |
योजना का नाम | ओडिशा सुभद्रा योजना |
शुरू की गई | ओडिशा सरकार्ड द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाऐं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सशक्त बनाना |
तीसरे चरण की तारीख | 24 नवंबर 2024 |
लिस्ट चेक प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | subhadra.odisha.gov.in |
Subhadra Yojana 3rd Phase List का उद्देश्य
उड़ीसा सुभद्रा योजना तीसरे चरण लिस्ट का मुख्य उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। जिससे महिलाऐं इस राशि का उपयोग कर अपना छोटा-मोटा बिजनेस कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी और अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सके। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिवर्ष दो क़िस्त का लाभ प्रदान किया जाता है एक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर और दूसरी रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाती है।
Subhadra Yojana Payment Status
सुभद्रा योजना के तहत प्रदान किये जाने वाले चरण
Installments Phase | Date |
पहली किस्त का पहला चरण | 17 सितंबर 2024 |
पहली किस्त का दूसरा चरण | 9 अक्टूबर 2024 |
पहली किस्त का तीसरा चरण | 24 नवंबर 2024 |
सुभद्रा योजना तीसरे चरण के लिए पात्रता
- आवेदक महिला ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- प्रति परिवार केवल एक विवाहित महिला ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Subhadra Yojana Mobile Number Bank Account Link
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Subhadra Yojana 3rd Phase List में अपना नाम चेक कैसे करें?
1st Step:- सबसे पहले आवेदक महिला को सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2nd Step:- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
3rd Step:- लोगिन करने के बाद आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
4th Step:- इस पेज पर आपको अपना DISTRICT, BLOCK/ULB, GP/WARD को दर्ज करना होगा।
6th Step:- अंत में आपको View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
7th Step:- उसके बाद आप लाभार्थी सूची को पीडीएफ में डाउनलोड कर अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।
FAQs
Subhadra Yojana 3rd Phase List मैं अपना नाम कैसे चेक करें?
Subhadra Yojana 3rd Phase List मैं अपना नाम आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
सुभद्रा योजना का तीसरा चरण कब आएगा?
सुभद्रा योजना का तीसरा चरण 24 नवंबर 2024 को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
Subhadra Yojana 3rd Phase में महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?
Subhadra Yojana 3rd Phase में महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।