Tar Fencing Yojana Gujarat:- गुजरात राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों को लाभ प्राप्त करने हेतु Tar Fencing Yojana Gujarat का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों की फसले आवारा पशुओं से बचाने के लिए उनके खेतों के चारों ओर से तार की बाड़ लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे किसान आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपने खेतों की आवारा पशुओं से सुरक्षा कर सके। यदि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे कि किस प्रकार गुजरात तार फेंसिंग योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।
गुजरात तार फेंसिंग योजना 2025 क्या है?
गुजरात राज्य सरकार ने किसानों के लिए Tar Fencing Yojana Gujarat का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 2 हेक्टेयर तक की भूमि वाले किसानों को तार फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत किसानों को कुल लागत का अधिकतम 50% या ₹200 प्रति रनिंग मीटर के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे किसान आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपनी फसले आवारा पशुओं से बचा सकेंगे। इच्छुक किसान जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं। वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Tar Fencing Yojana Gujarat का उद्देश्य
गुजरात तार फेंसिंग योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को उनकी जमीन पर तार फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे किसान अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचा सकेंगे और अपनी खेती में वृद्धि कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। इस योजना के तहत किसानों की खेती में वृद्धि होगी और वह आवारा पशुओं से अपनी फैसले बचाकर बेहतर फसल प्राप्त कर सकेंगे।
Also Check:- mari yojana gov in Portal
गुजरात तार फेंसिंग योजना 2025 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Tar Fencing Yojana Gujarat |
शुरू की गई | गुजरात सरकार द्वारा |
लाभार्थी | गुजरात राज्य के किसान |
उद्देश्य | तार फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2024 |
वर्ष | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ikhedut.gujarat.gov.in |
Tar Fencing Yojana Gujarat 2025 के लाभ तथा विशेषताएं
- गुजरात राज्य सरकार ने किसानों के लिए Tar Fencing Yojana Gujarat का शुभारंभ किया है।
- इस योजना के तहत किसानों को कुल लागत का अधिकतम 50% या ₹200 प्रति रनिंग मीटर के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा 2 हेक्टेयर तक की भूमि वाले किसानों को तार फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से किसान आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपने खेतों की आवारा पशुओं से सुरक्षा कर सके।
- यह आर्थिक सहायता लाभार्थी किसान के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- तार फेंसिंग योजना के तहत किसानों की खेती में वृद्धि होगी।
- इच्छुक किसान जो इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
गुजरात तार फेंसिंग योजना के लिए पात्रता
- आवेदक किसान को गुजरात राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की भूमि है वह इस योजना के लिए पात्र है।
- किसान को भूमि से जुड़े दस्तावेज़ जमा करने होंगे, जैसे 7/12 और 8-ए की प्रति।
- राशि मिलने के 120 दिनों के भीतर बाड़ लगवाना अनिवार्य है, अन्यथा राशि वापस ले ली जाएगी।
- इस योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जाएगा।
- लाभार्थी किसान का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Also Check:- श्रमिक बसेरा योजना
Tar Fencing Yojana के आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जमीन की जमाबंदी या 7/12 का दस्तावेज़
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
गुजरात तार फेंसिंग योजना 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1st Step
- आवेदन करने के लिए किसान को Ikhedut पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
![Tar Fencing Yojana](https://yojanaregistrationform.in/wp-content/uploads/2024/09/image-68-1024x760.png)
2nd Step
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “योजनाएँ” या “Plans” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको विभिन्न योजनाओं के विकल्प पर दिखाई देंगे जहां आपको “खेतीवाड़ी नी योजना”(फार्मिंग स्कीम) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको ‘तारणी वाड’यानी तार फेंसिंग योजना का चयन करना होगा।
3rd Step
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे जैसे नाम, पता, जमीन का विवरण, आदि को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- उसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
4th Step
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन स्टेटस चेक कैसे?
1st Step:- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Ikhedut पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2nd Step:- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘અરજીનું સ્ટેટસ તપાસવા/ રીપ્રિન્ટ લેવા માટે અહીં ક્લિક કરો’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
3rd Step:- इस नए पेज पर आपको अपना आवेदन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।
4th Step:- उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
5th Step:- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुल जाएगी।
FAQs
गुजरात तार फेंसिंग योजना 2025 से मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी के द्वारा शुरू किया गया है।
Tar Fencing Yojana Gujarat किसानों को कुल लागत का 50% या ₹200 प्रति रनिंग मीटर (जो भी कम हो) की सहायता प्रदान की जाएगी।
सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है।
गुजरात तार फेंसिंग योजना के लिए राज्य के किसान पात्र है, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है।
तार फेंसिंग योजना गुजरात के आधिकारिक वेबसाइट (https://ikhedut.gujarat.gov.in) है।