Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana:- बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जाल बना सकेगी और आत्मनिर्भर बन सकेगी। यदि आप इस योजना के तहत आवेदन कर शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता राशि प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको CM Kanya Utthan Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे की किस प्रकार आप इस योजना के तहत आवेदन कर वित्तीय सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।
![](https://yojanaregistrationform.in/wp-content/uploads/2024/10/image-52.png)
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार बालिकाओं को इंटर करने के बाद स्नातक शिक्षा प्राप्त करने के लिए ₹50000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेगी। इस सहायता राशि का उपयोग बालिकाएं अपनी शिक्षा सामग्री आदि के लिए कर सकती है। Mukyamantri Kanya Utthan Yojana समाज में बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच को बदलेगी और कन्या उत्थान के लिए काफी कारगर साबित होगी। इस योजना के तहत आवेदन कर बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्राप्त कर सकेगी और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेगी।
Also Check:- Bihar Rojgar Mela
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukyamantri Kanya Utthan Yojana |
आरंभ की गई | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
विभाग | महिला कल्याण विभाग |
राज्य | बिहार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://medhasoft.bih.nic.in/ |
कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
Mukyamantri Kanya Utthan Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को इंटर करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे बालिकाएं आगे पढ़ाई कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी और दूसरों पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर बन सकेगी। यह योजना समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को जागरूक करेगी। इस योजना के माध्यम से बालिकाएं ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेगी और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेगी।
CM Kanya Utthan Yojana 2025 के लाभ तथा विशेषताएं
- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना योजना का शुभारंभ किया है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार बालिकाओं को इंटर करने के बाद स्नातक शिक्षा प्राप्त करने के लिए ₹50000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेगी।
- Kanya Utthan Yojana के तहत बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जाल बना सकेगी और आत्मनिर्भर बन सकेगी।
- यह योजना समाज में बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच को बदलेगी और कन्या उत्थान के लिए काफी कारगर साबित होगी।
- इस योजना के माध्यम से बालिकाएं ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेगी।
- सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 300 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- इस योजना का लाभ राज्य की 1.5 करोड़ से भी अधिक बालिकाओं को दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
- आवेदक बालिका को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत परिवार की दो बेटियां पात्र मानी जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बालिकाएं पात्र होगी।
- आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Also Check:- मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- इंटर की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- चालू मोबाईल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?
Step – 1
- सबसे पहले आपको बिहार ई कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
![मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना](https://yojanaregistrationform.in/wp-content/uploads/2024/07/image-32-1024x528.png)
Step – 2
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिंक पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Apply For Online 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
Step – 3
- इस पेज पर आपको नीचे Students Click Here To Apply के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको सभी दिशा निर्देशों पर टिक का निशान लगाकर Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step – 4
- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे – रजिस्ट्रेशन नंबर, स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, टोटल मार्क्स, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसको दर्ज करना होगा।
Step – 5
- उसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Mukyamantri Kanya Utthan Yojana स्टेटस चेक कैसे करें?
Step – 1
- सबसे पहले आपको ई कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Step – 2
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Step – 3
- उसके बाद आपको Click here to view Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
Step – 4
- इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुल जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर
Contact Numbers : +91892825106, +919534547098 +918986294256
Email ID – dbtbiharapp@gmail.com
Direct Links
Official Website | Click Here |
Homepage | Click Here |