केंद्र सरकार और राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालन करती रहती है। ऐसे में उड़ीसा राज्य सरकार ने राज्य की विवाहित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए Subhadra Yojana का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से विवाहित महिलाओं को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसका उपयोग वह अपना छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करने में सकती है। ताकि महिलाएं अपना और अपना परिवार का ख्याल रख आत्मनिर्भर व सशक्त बन सके। अगर आप ओडिशा सुभद्रा योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो अधिक जानकारी प्राप्त के लिए हमारे आर्टिकल को विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़े।
Subhadra Yojana Odisha 2025
उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी ने राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए ओडिशा सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में ₹50000 का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा। इस वाउचर का उपयोग महिलाएं 2 वर्ष की अवधि के अंतर्गत कर सकती है। ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके और वह इस वाउचर को इस्तेमाल करके अपना छोटा-मोटा बिजनेस कर अपने पैरों पर खड़ी हो सके। इससे महिलाओं को किसी दूसरे पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। Odisha Subhadra Yojana 2025का लाभ केवल राज्य की विवाहित महिलाओं को ही दिया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
5 Jan Update:- मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 31 मार्च 2025 इसकी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने वाले लाभार्थियों को एक बार में 10,000 रुपये की दो सुभद्रा योजना किस्तें जारी करने की घोषणा की।
30 अक्टूबर Update: छूटी हुई आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को तीसरे चरण में मिलेगी सहायता।
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने कहा कि सभी बर्खास्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तीसरे चरण में सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत, “कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जो पहले और दूसरे चरण में योजना के तहत शामिल नहीं थीं और संदेह में हैं, उन्हें तीसरे चरण में सहायता मिलेगी।” सुभद्रा योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु के पात्र लाभार्थियों को 10 किस्तों (प्रत्येक 5000 रुपये) में 50000 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत 2.67 लाख आवेदन खारिज कर दिये गये. हालाँकि, कैबिनेट ने अस्वीकृत आवेदनों की फिर से जांच करने का निर्णय लिया है ताकि एक भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए।
ओडिशा सुभद्रा योजना 2025 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Odisha Subhadra Yojana |
योजना का नाम | ओडिशा सुभद्रा योजना |
शुरू की गई | भाजपा सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को सशक्त बनाना |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग ओडिशा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://subhadra.odisha.gov.in/ |
सुभद्रा योजना का उद्देश्य
Odisha Subhadra Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की विवाहित महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए ₹50000 का गिफ्ट वाउचर प्रदान करना है। यह वाउचर सीधा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जायेगा। ताकि महिलाएं इस वाउचर का उपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके। इस वाउचर की मदद से महिलाए अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर सकती है। जिससे वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है।
Odisha Subhadra Yojana 2025 लाभ एवं विशेषताएं
- उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना 2025 का शुभारंभ किया है
- इस योजना के माध्यम से राज्य की प्रत्येक महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 50,000 रुपए का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।
- इस वाउचर का उपयोग वे दो वर्षों की अवधि में कर सकती हैं।
- यह योजना महिलाओं के उज्जवल एवं खुशहाल भविष्य का निर्माण करने में मदद करेगी।
- इस वाउचर की मदद से महिलाएं अपना छोटो-मोटा काम शुरू कर सकती है।
- जिससे महिलाएं अपना और अपने परिवार का ध्यान अच्छे से रख सके।
- इस योजना का लाभ प्राप्त होने से महिलाओं की सामाजिक स्थिति और वित्तीय स्वतंत्रता में सुधार होगा।
ओडिशा सुभद्रा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला को ओडिशा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- महिला की आयु 23 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल विवाहित महिलाएँ ही पत्र मानी जाएगी
- आवेदन करने वाली महिला आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए
- प्रत्येक परिवार से केवल एक ही विवाहित महिला पात्र होगी।
सुभद्रा योजना के आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
Subhadra Yojana Online Apply 2025 कैसे करें?
1st Step:- सबसे पहले आपको सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2nd Step:- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Official Login” के सेक्शन में जाकर “CSC Login” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
3rd Step:- उसके बाद आपको अपना यूज़रनेम और पासवर्ड को दर्ज पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
4th Step:- क्लिक करते ही आपके सामने सुभद्रा योजना का डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा
5th Step:- इस डैशबोर्ड पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे पहला, “Submit New Application” और दूसरा, “View Submitted Applications”
6th Step:- आवेदन करने के लिए आपको “Submit New Application” बटन पर क्लिक करना होगा
7th Step:- उसके बाद आपको अगले पेज पर आधार कार्ड नंबर दर्ज कर “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
8th Step:- अब आपको अगले पेज पर “Agreement Policy” को स्वीकार कर “Proceed to Verify e-KYC” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
9th Step:- उसके बाद आपको तीन विकल्प दिखाई देगा जिनमें से आपको OTP का चयन करना होगा
10th Step:- जैसे ही आप OTP विकल्प चुनकर आगे बढ़ेंगे, यह आपके पंजीकृत नंबर पर OTP भेजेगा।
11th Step:- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज कर “Verify” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
12th Step:- जैसे ही आपका सत्यापन पूरा होता है, यह आपको एक संदेश दिखाएगा: “OTP based Aadhar e-KYC has been completed”
13th Step:- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
14th Step:- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
15th Step:- उसके बाद आपको नीचे दी गई “Privacy Policy” को स्वीकार करना होगा।
16th Step:- अंत में आपको सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
17th Step:- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
FAQs
Odisha Subhadra Yojana के अंतर्गत महिलाओं को ₹50000 का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।
Subhadra Yojana राज्य की केवल विवाहित महिलाओं के लिए शुरू की गई है।
ओडिशा सुभद्रा योजना के अंतर्गत मिलने वाले वाउचर का उपयोग 2 वर्षों तक कर सकते हैं।
Direct Links
Official Website | Click Here |
For More Updates, Visit Our Homepage | Click Here |